search

ताइवान तनाव के बीच चीन का जापान को झटका, दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

deltin33 2026-1-6 21:56:37 views 934
  

चीन ने जापान को दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध (शी चिनफिंग, फाइल फोटो)






डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: चीन ने जापान को उन दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिया है, जिनका उपयोग सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। यह कदम ताइवान को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है।

ताइवान को बीजिंग अपना हिस्सा मानता है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बयान में कहा कि ऐसे सामानों का निर्यात प्रतिबंधित है, जो नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए उपयोगी हो सकते हैं और जो जापानी सैन्य शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

इस नोटिस में विशेष वस्तुओं की पहचान या विवरण नहीं दिया गया है। जापान और चीन के बीच संबंध पिछले वर्ष तब बिगड़ गए थे, जब जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने नवंबर में कहा था कि यदि चीन ताइवान के खिलाफ कार्रवाई करता है तो उनके देश की सेना भी इसमें शामिल हो सकती है। (समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476824