search

बंगाल के संदेशखाली में पुलिस पर हुआ था हमला, मुख्य आरोपी TMC कार्यकर्ता मूसा मोल्ला गिरफ्तार

cy520520 2026-1-6 19:26:54 views 565
  

संदेशखाली में पुलिस पर हुए था हमला, मुख्य आरोपी TMC कार्यकर्ता मूसा मोल्ला गिरफ्तार (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में पुलिस पर हुए हमले के मुख्य आरोपित मूसा मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को नैजाट पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह इलाके में तृणमूल कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। इस घटना में मूसा से जुड़े अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मूसा पर ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा करने का आरोप था। इसी आरोप के आधार पर अदालत ने उस जमीन पर धारा 144 लागू कर दी थी। ज़मीन पर किसी भी तरह का काम करना प्रतिबंधित था। आरोप है कि मूसा ने गत शुक्रवार रात को इस प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए उस ज़मीन पर दीवार बनाना शुरू कर दिया।  
कैसे किया था पुलिस पर हमला?

सूचना मिलते ही राजबाड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस मूसा के घर भी गई और उसे पुलिस स्टेशन चलने को कहा। इसके बाद मूसा ने अपने समर्थकों को बुलाया और पुलिस पर हमला कर दिया।

इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को इस घटना में नौ लोगों को गिरफ्तार किया। रविवार को तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों में मूसा का भाई मुर्तजा मोल्ला भी शामिल है।

Umar Khalid Girlfriend: उमर खालिद की गर्लफ्रेंड कौन? सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161808