search

शादी समारोह में डांस के दौरान हर्ष फायरिंग, युवक के पेट को आर-पार कर गई गोली

cy520520 2025-11-24 21:37:23 views 1076
  

शादी में हुई हर्ष फायरिंग। (जागरण)



जागरण संवाददाता, गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में एक शादी समारोह के दौरान रविवार की देर रात डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जख्मी अवस्था में युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। जख्मी युवक की पहचान मठिया गांव निवासी शिवनाथ राम का 21 वर्षीय बेटा सुनील कुमार के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को मठिया गांव निवासी बिट्टू साह के घर बरात आई थी। शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बारातियों के साथ कुछ स्थानीय लोग भी डीजे की तेज धुन पर नाच रहे थे। पड़ोस में हो रही शादी में शामिल होने के लिए सुनील भी गए थे।

इसी दौरान, डांस के दौरान हथियार लहराते हुए कुछ युवक डांस कर रहे थे। इस दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली सुनील राम के पेट में लग कर आर-पार हो गई। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शादी समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ की है व तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। डीजे पर डांस के दौरान गोली चलने की इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

इस संदर्भ में जख्मी युवक का पिता शिव नाथ राम ने बताया कि पड़ोस में बरात आई थी। जहां वह भी गया था बाद में हम लोगों को सूचना मिली कि उसको गोली लग गई है। वहीं, सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आखिर युवक को गोली कैसे लगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163427