search

मेरठ में बीच सड़क पर बना रहे थे मकान, गुस्साए ग्रामीणों ने गिराई दीवार; विवाद बढ़ने पर पुलिस ने रुकवाया निर्माण कार्य

deltin33 2025-11-24 21:37:24 views 1260
  

जागृति विहार मनसा देवी मंदिर मार्ग पर बीच गली में बनाया जा रहा मकान। जागरण



जागरण संवाददाता, मेरठ। जागृति विहार सेक्टर-छह में मंशा देवी मंदिर के सामने बिना मानचित्र के निर्माण कार्य होने पर विवाद खड़ा हो गया। बीच सड़क निर्माण कार्य होने से गुस्साए लोगों ने दीवार गिरा दी। आवास विकास के अधिशासी अभियंता ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। अवैध निर्माण करने के आरोप में प्लाट मालिक के खिलाफ मेडिकल थाने में तहरीर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के अनुसार, जागृति विहार सेक्टर-छह निवासी अरविंद सैनी का मंशा देवी मंदिर के सामने एक प्लाट को लेकर 25 वर्ष से सिविल कोर्ट में वाद चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश करा अरविंद सैनी को प्लाट पर कब्जा दिला दिया था। अरविंद सैनी ने प्लाट पर चारदीवारी करा दी। रविवार सुबह कालोनी के लोगों ने सड़क पर निर्माण कार्य करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और दीवार गिरा दी।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए दोबारा निर्माण शुरू करा दिया था। दोपहर बाद कालोनी के लोगों ने हंगामा कर दिया और दोबारा से दीवार गिराने लगे। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। आवास-विकास के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बिना मानचित्र के निर्माण कार्य होने की बात कहते हुए काम रुकवा दिया। अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने प्लाट मालिक अरविंद सैनी के खिलाफ अवैध निर्माण कराने की तहरीर थाने में दी है।

थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर प्लाट पर कब्जा कराया था। अब बिना मानचित्र के निर्माण करने पर काम रुकवा दिया है। पुलिस को मौके पर तैनात किया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476821