search

नगर निगम चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएमसी गेट पर भाजपा ने दिया धरना, पीएन बोले- हार से डर रही हेमंत सरकार

cy520520 2026-1-6 19:26:44 views 1242
  

धनबाद नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देते भाजपा के नेता।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तिथियों की तुरंत घोषणा, दलीय आधार पर चुनाव कराने एवं मतदान में ईवीएम के प्रयोग की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से धरना प्रदर्शन का आयोजन निगम कार्यालय के गेट पर मंगलवार को किया गया। धरना की अध्यक्षता धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने की।

धनबाद विधायक राज सिन्हा, धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो उपस्थित थे। साथ ही भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष,वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता रही।

धरना को संबोधित करते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि,नगर निकाय चुनाव न होने से शहरी विकास बाधित हो रहा है। जिस वजह से आम जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। राज्य सरकार जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया को टाल रही है, जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है। कहा कि निगम में अफसरशाही हावी है।

वहीं, धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार चुनाव में संभावित हार से डर रही है। इसलिए चुनाव नहीं करा रही है। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि जनता की आवाज को सीधे सरकार तक पहुंचने वाला स्थानीय नेतृत्व गायब है। इससे आम लोगों की मूलभूत सुविधाएं नाली, सड़क ,जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन जैसे काम प्रभावित हो रहे हैं।

बाघमारा विधायक शुत्रघ्न महतो ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में ईवीएम का प्रयोग पारदर्शिता व निष्पक्षता के लिए आवश्यक है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि निकाय चुनाव में और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उधर, भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि नगर निकाय चुनाव न कराना सीधे-सीधे संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध है। संचालन मानस प्रसून ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री धनेश्वर महतो ने किया। वहीं राज्यपाल के नाम से भाजपा नेताओं ने नगर प्रशासक को मांग पत्र सौंपा।
धरना को संबोधित करने वाले वक्ता

धरना को मुख्य रूप से संबोधित करने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रमेश राही, जिला उपाध्यक्ष अजय निषाद, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, शेखर सिंहवीरेंद्र हांसदा, विष्णु त्रिपाठी, महेश पासवान, जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, प्रियंका देवी, सिंदरी से प्रत्याशी रहीं तारा देवी,नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, अभिमन्यु कुमार, रमा सिन्हा,मंडल अध्यक्ष अजय दास, रंजय सिंह, सूर्यदेव मिश्रा, हुल्लास दास, मनोज गुप्ता, इंद्रभूषण कुशवाहा, गौतम चौधरी, बसंती सिंह, सन्नी रवानी, योगेंद्र यादव, सोनू श्रीवास्तव, दिनेश रवानी, बलराम चौहान आदी ने सम्बोधित किया।
धरना में शामिल पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी

भाजपा नेता किशुन महतो, सुनील पासवान, बीरेंद्र बर्मा, संतोष रवानी, सत्येंद्र मिश्रा, सत्येंद्र ओझा इंद्रकांत झा, मनीष पांडेय मिठू,शिवांश श्रीवास्तव,रंजीत सिंह बिल्लू, तमाल राय, रवि सिन्हा, सुप्रभात सिन्हा, अमरजीत कुमार, पुष्पा राय, राजीव राय भट्ट, टिंकू साव, विष्णु सिंह, किरण सिंह, संजय गोस्वामी, सन्नी, राजकुमार मंडल, मनोज मिश्रा, राजेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, श्रीनिवास सिंह, टुन्ना सिंह, अमित सिंह, मनोज रिंकू सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी समेत आमलोग धरना में शामिल रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162472