search

Vishnu Vinod: 13 चौके, 14 छक्के और 192 का स्ट्राइक रेट… विष्णु विनोद ने शतक ठोककर रचा इतिहास

deltin33 Yesterday 16:26 views 530
  
VHT: Vishnu Vinod ने जड़ा रिकॉर्डतोड़ शतक



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vishnu Vinod record breaking century: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के \“ए\“ ग्राउंड पर केरल के विकेटकीपर बैटर विष्णु विनोद ने बल्ले से वो तबाही मचाई, जिसे पुडुचेरी के गेंदबाज शायद ही कभी भूल पाएंगे।  

विजय हजारे ट्रॉफी के इस मुकाबले में विनोद ने महज 84 गेंदों पर नाबाद 162 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रचा। इस पारी के दम पर विष्णु विनोद ने विजय हजारे ट्रॉफी इतिहास में छक्कों का शतक भी पूरा किया।
Vishnu Vinod ने जड़ा तूफानी शतक

दरअसल, 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन और कप्तान रोहन कुन्नुमल पहले 5 ओवरों के अंदर ही पवेलियन लौट गए। शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद विष्णु विनोद (Vishnu Vinod Century) ने टीम की पारी को सिर्फ संभाला ही नहीं, बल्कि इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया।

उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, लेकिन उन्होंने ‘बीस्ट मोड’ तो अगले 50 रन बनाते हुए दिखाया, जब अगली 18 गेंद में 50 रन उन्होंने बनाए। 81वीं गेंद पर उन्होंने अपने 150 रन पूरे किए, जो कि बतौर भारतीय लिस्ट-ए क्रिकेट में लगाया गया तीसरा सबसे तेज 150 रन रहा। उन्होंने इस मामले में वैभव सूर्यवंशी (59 गेंद) और दिनेश कार्तिक (80 गेंद) की लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है।
VHT में छक्कों का \“शतक\“ लगाया

इस पारी के दौरान विनोद ने 13 चौके और 14 गगनचुंबी छक्के जड़े। इन 14 छक्कों की मदद से उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए। विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले विष्णु विनोद दूसरे बल्लेबाज बने हैं। इस मामले में उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़, यूसुफ पठान और ईशान किशन को भी पीछे छोड़ दिया है।
विजय हजारे ट्रॉफी में सर्वाधिक छक्के


  • मनीष पांडे- 99 पारी में 108 सिक्स

  • विष्णु विनोद- 53 पारी में 106 सिक्स

  • ऋतुराज गायकवाड़- 55 पारी में 105 सिक्स

  • यूसुफ पठान- 56 पारी में 91 सिक्स

  • ईशान किशन- 50 पारी में 85 सिक्स

VHT:केरल ने पुडुचेरी को 8 विकेट से रौंदा

केरल (Kerala VHT) की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए पुडुचेरी की टीम ने 47.4 ओवर में 247 रन बनाए। विकेटकीपर बैटर अजय रोहेरा ने 53 रन की पारी खेली। उनके अलावा जसवंत श्रीराम ने 57 रन की पारी खेली।  

केरल की ओर से एम डी निधेश ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। इसके जवाब में केरल की टीम ने 29 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।  

बाबा अपराजित ने 63 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने विष्णु विनोद के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए नाबाद 222 रन की अहम साझेदारी की। उनकी इस साझेदारी की मदद के केरल की टीम ने 29 ओवर में ही अपना लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की।  

यह भी पढ़ें- VHT 2025: कौन है Aman Rao? अमेरिका में जन्‍में हैदराबादी क्रिकेटर ने छक्‍का जड़कर पूरा किया दोहरा शतक

यह भी पढ़ें- Devdutt Padikkal का प्रचंड फॉर्म जारी, विजय हजारे ट्रॉफी में बना डाला खास रिकॉर्ड
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
457676

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com