search

पटियाला में दर्दनाक हादसा: अचानक खुले कार के दरवाजे से टकराकर गिरा बाइक सवार, पीछे से आ रही बस ने कुचला

LHC0088 2026-2-23 06:25:55 views 575
  

राजपुरा में हादसे के मौके एकत्रित लोग।



संवाद सत्र, जागरण पटियाला। राजपुरा-नलास रोड पर आज एक हादसे में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह निवासी गांव नलास के रूप में हुई है।

जसविंदर सिंह अपने एक दोस्त के मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर जा रहा था। जब वे नलास रोड पर पहुंचे, तो सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुल गया। मोटरसाइकिल सवार अपना संतुलन खो बैठा और दरवाजे से टकराने के बाद जसविंदर सिंह सड़क के बीचों-बीच गिर गया।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पीआरटीसी की बस के टायर उसके ऊपर से निकल गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के प्रभारी एएसआई भूपिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब में गुटका साहिब की बेअदबी से रोष; आरोपी गिरफ्तार, परिवार ने मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126