search

कुरुक्षेत्र में मकान के विवाद में दिनदहाड़े भतीजे ने फावड़े से वार कर ताऊ को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

deltin33 1 hour(s) ago views 579
  

गांव जोगनाखेड़ा में साक्ष्य जुटाते एफएसएल टीम और पुलिसकर्मी



जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। गांव जोगनाखेड़ा में आपसी विवाद के चलते पड़ोसी ने रविवार को सिर में फावड़ा मारकर भाजपा नेता जगबीर सिंह के ताऊ की दिनदहाड़े हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव जोगनाखेड़ा निवासी 60 वर्षीय लाभ सिंह के रूप में हुई है।

हत्या का आरोपित और मृतक दोनों एक ही कुनबे के बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचकर सीन ऑफ क्राइम टीम और एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए। शव को लोकनायक जय प्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है और सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

हत्या के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया, मगर बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। देर शाम कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर भी सांत्वना देने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे।  

जानकारी के अनुसार मृतक लाभ सिंह के नए मकान के पास ही आरोपित भी अपना नया घर बना रहा था। वहीं से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और रविवार दोपहर ये विवाद इतना बढ़ गया कि इसकी कीमत लाभ सिंह को अपनी जान से चुकानी पड़ी।

हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होनी शुरू हो गई। किसी को भी यह बात समझ नहीं आ रही कि पड़ोसी और एक ही कुनबे के परिवारों में ऐसी नौबत आखिर क्यों आई। ग्रामीणों में चर्चा इस बात की भी है कि आरोपित सुरजीत मानसिक रूप से परेशान रहता था।

बेरहमी से किए वार, क्षत-विक्षत हुआ मृतक लाभ सिंह का चेहरा

पुलिस के मुताबिक लाभ सिंह अपने पुराने मकान से दूसरे घर में जा रहा था। इसी बीच में आरोपित सुरजीत का घर पड़ता है। सुरजीत कुनबे में लाभ सिंह का भतीजा लगता है। सुरजीत का बड़ा भाई सूरजमल गांव का पूर्व सरपंच है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

ऐसे में आरोपित सुरजीत ने लाभ सिंह पर गोबर एकत्रित करने वाले फावड़े से पीछे से वार कर दिया। वार कई बार किए गए, जिसकी वजह से मृतक का चेहरा भी क्षत-विक्षत हो गया।

सुरजीत ने लाभ सिंह के सिर पर किया वार, जिसके बाद हुई मौत : उप निरीक्षक

थाना केयूके पुलिस के कार्यकारी प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार लाभ सिंह और सुरजीत सिंह का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सुरजीत ने किसी के साथ मिलकर लाभ सिंह के सिर में चोट मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र: कार की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत, साथी घायल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475357