search

वैशाली में ईंट-भट्ठे की चिमनी में ब्लास्ट, आधा दर्जन मजदूर घायल; मच गई अफरा-तफरी

LHC0088 2026-1-6 16:26:38 views 674
  

वैशाली में ईंट-भट्ठे की चिमनी में ब्लास्ट, आधा दर्जन मजदूर घायल



जागरण संवाददाता, वैशाली (हाजीपुर)। बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिमापुर में ईंट-भट्ठे की चिमनी में ब्लास्ट होने से आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल मजदूरों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। दो मजदूरों की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, छह लोग चिमनी को आग से सुलगा रहे थे। इसी दौरान चिमनी अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसमें छह मजदूर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग एवं बिदुपुर थाना की पुलिस पहुंची है।

  
घायल मजदूरों का नाम पता

  • दिशांत कुमार उम्र 16 पिता दिनेश राम, ग्राम अंधरवारा थाना बराटी
  • संजय कपो उम्र 36 पिता बोनीफास टोपो, झारखंड
  • राम आसरे राम उम्र 55 पिता रामकिशोर, ग्राम जिला प्रताव गढ़ थाना बाघराय
  • रामफल राम उम्र 45 पिता महादेव राम ग्राम धमाबन जिला प्रताव गढ़
  • रिंकू चमार उम्र 35


इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165253