search

गुरुग्राम में AI बेस्ड बजट जनभागीदारी पोर्टल लॉन्च, हरियाणा विजन 2047 के प्री-बजट सेशन में पहुंचे CM सैनी

Chikheang 2026-1-6 16:26:39 views 404
  

AI बेस्ड बजट जनभागीदारी पोर्टल को लॉन्च करते सीएम नायब सैनी। जागरण



विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन 2047 के मद्देनजर गुरुग्राम में आयोजित प्री-बजट सेशन के दौरान एआई आधारित हरियाणा बजट जनभागीदारी पोर्टल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हरियाणा विजन 2047 – प्री बजट कंसल्टेशन का पहला सत्र भी शुरू हुआ।

इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को राज्य के बजट निर्माण की प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से सहभागी बनने का अवसर मिलेगा। पोर्टल पर हरियाणवी, हिंदी और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में सुझाव दिए जा सकेंगे, जिससे समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म सरकार की पारदर्शिता, नागरिक सहभागिता और सहभागी शासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के जरिए नागरिक, विशेषज्ञ और विभिन्न वर्गों के लोग सीधे सरकार से जुड़ सकेंगे, अपने व्यावहारिक सुझाव साझा कर सकेंगे और बजट निर्माण की प्रक्रिया को अधिक खुला, निरंतर और संवाद से परिपूर्ण बना सकेंगे।

प्री-बजट कंसल्टेशन सत्र में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न सेक्टर्स के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में सड़क किनारे मिला व्यापारी का शव, सिर पर है चोट; परिवार हत्या तो पुलिस बता रही हादसा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167566