search

चतरा में किसे मिलेगी भाजपा की कमान? रांची में जल्द होगा फैसला

LHC0088 2026-1-6 15:56:40 views 420
  

झारखंड भाजपा के नेता। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, चतरा। भाजपा जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। रायशुमारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें प्रदेश नेतृत्व पर टिकी हैं। जिलाध्यक्ष की घोषणा शीघ्र की जा सकती है और एक सप्ताह के भीतर निर्णय आने की प्रबल संभावना है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वर्तमान जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता को एक बार फिर संगठन की कमान सौंपी जाएगी या किसी नए चेहरे को अवसर मिलेगा। संगठन के एक धड़े का मानना है कि अनुभव और निरंतरता के लिहाज से भोगता को दोबारा मौका मिल सकता है, जबकि दूसरा वर्ग संगठन को नई दिशा देने के लिए बदलाव की वकालत कर रहा है।
जिलाध्यक्ष का नाम लगभग तय

घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंडल अध्यक्षों, प्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क साधा जा रहा है। पार्टी कार्यालय से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाओं का बाजार गर्म है। सांसद व विधायक की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

उनके मंतव्य के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हालांकि सांसद कालीचरण सिंह इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ इंकार करते हैं। उनका कहना है कि संगठन का मामला है। उनके लिए सभी संभावित उम्मीदवार एक समान हैं। ऐसे में अब सबकी नजरें प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं।

रायशुमारी के बाद स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो चुकी है। संभावितों की सूची को संक्षिप्त किया गया है। पहले बारह-पंद्रह नाम की चर्चा थी। लेकिन पर्यवेक्षक दल ने लिस्ट को शाट करते हुए तीन नाम तक सीमित कर दिया है। उन तीन नामों में एक वर्तमान का है, यह सब लोग मान रहे हैं। दूसरा और तीसरे नाम के लिए कई दावेदार हैं।

यह भी पढ़ें- रांची-लोहरदगा रेललाइन पर एक्सप्रेस ट्रेनें मार्च तक रद, कोयल नदी पुल की मरम्मत जारी

यह भी पढ़ें- Ranchi घर में घुसा भालू, ग्रामीणों ने भगाया तो कुएं में जा गिरा, मौत

यह भी पढ़ें- Jharkhand Crime: कोयला व्यवसायी के घर पर ठांय..ठांय...ठांय, गैंगस्टर ने धमकी दी- अगली बार खोपड़ी खोल देंगे
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165253