search

अंबाला में दहेज के लिए महिला से मारपीट और गर्भपात का आरोप, ससुराल वालों पर केस दर्ज

LHC0088 2026-1-6 13:26:37 views 990
  

दहेज के लिए महिला से मारपीट का आरोप (प्रतिकात्मक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, अंबाला। अंबाला शहर में न्यू मिलाप नगर निवासी एक महिला ने अपने पति, सास और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता मनीषा रानी की शिकायत पर महिला थाना अंबाला शहर ने मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस में दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं। मकान की किस्तें भरने के लिए उस पर नौकरी करने का दबाव बनाया जाता है और बाद में वेतन मिलने पर ससुराल वाले उसे छीन लेते हैं।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज की गई और उसका गर्भपात भी करा दिया गया।

फिलहाल, पुलिस ने महिला के शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और उसके ससुराल वालों से पूछताछ शुरू कर दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164643