search

कानपुर मतदाता सूची ड्राफ्ट जारी: 26.36 लाख मतदाता, नौ लाख नाम कटेंगे

cy520520 2026-1-6 06:26:27 views 1237
  SIR-1767576289928.jpg



जागरण संवाददाता, कानपुर। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के पूर्ण होने के बाद आज सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची (ड्राफ्ट) का प्रकाशन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत कुल 26 लाख 36 हजार 674 मतदाताओं की सूची प्रकाशित होगी। वहीं नौ लाख एक हजार 623 मतदाताओं के नाम काटने लिए चिन्हित किए गए हैं, जबकि दो लाख 15 हजार 69 मतदाताओं को नो-मैपिंग के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।

उप-जिला निर्वाचन अधिकारी डा.विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि छह जनवरी को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित हो जाएगा। प्रत्येक मतदाता अपने बूथ, तहसील और कलक्ट्रेट के साथ ही निर्वाचन कार्यालय में इस सूची को देख सकता है। आगामी छह फरवरी तक दावे और आपत्तियां मांगी गई हैं। इस दौरान जो भी सही मतदाता होंगे उनके नाम जोड़ने, हटाने के साथ ही नाम-पते में संशोधन के आवेदन भी लिए जाएंगे।

27 फरवरी तक शिकायतों के निस्तारण कर दिया जाएगा, इसके बाद तीन मार्च आयोग से अंतिम प्रकाशन की अनुमति लेने के साथ ही अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा। छह फरवरी तक आनलाइन व आफलाइन नाम जोड़ने के लिए फार्म छह के साथ ही अन्य फार्म स्वीकार किए जाएंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162568