search

गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक अंडरपास में अचानक गिरने लगे पत्थर, कई गाड़ियों के शीशे टूटे

Chikheang 2026-1-6 05:57:04 views 567
  

हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर के अंडरपास में वाहनों पर पत्थर गिरे। सौ.- सोशल मीडिया



डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। एनएच-48 स्थित हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर के अंडरपास में सोमवार देर रात अचानक पत्थर बरसने की घटना हुई। लोग अंडरपास से निकल रहे थे कि गाड़ियों पर पत्थर बरसने लगे। लोगों को समझ नहीं आया कि पत्थर कहां से आ रहे हैं। पुलिस ने जांच की, लेकिन पत्थर बरसने के कारणों का पता नहीं चला।

इस घटना में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। लोग डर गए और गाड़ियों से बाहर निकल आए। लोगों ने ऊपर जाकर भी देखा, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस को भी कुछ नहीं मिला। एक प्रत्यक्ष दर्शी ने बताया कि जैसे ही वह अंडरपास से गुजरने लगा, उसकी गाड़ी के सामने शीशे पर पत्थर आकर गिरा। वह घबरा गया और डर में गाड़ी से बाहर निकल गया। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो और फुटेज वायरल हुए हैं। लोगों ने इस घटना पर हैरानी जताई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167150