search

मादुरो के ट्रायल के बीच डेल्सी रोड्रिगेज ने संभाली वेनेजुएला की कमान, अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर ली शपथ

cy520520 2026-1-6 05:56:52 views 372
  

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला की उप राष्ट्रपति और तेल मंत्री डेल्सी रोड्रिग्ज ने सोमवार को देश की अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर औपचारिक रूप से शपथ ली। इस बीच अमेरिका द्वारा हटाए गए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ड्रग्स के आरोपों में न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश हुए।

56 साल की रोड्रिगेज लेबर वकील हैं और प्राइवेट सेक्टर से करीबी कनेक्शन और रूलिंग पार्टी के प्रति अपनी वफादारी के लिए जानी जाती हैं। उन्हें उनके भाई और नेशनल असेंबली लेजिस्लेचर के प्रमुख जॉर्ज ने शपथ दिलाई।
283 सांसदों ने भी शपथ

सोमवार को पिछले मई में चुने गए 283 सांसदों ने भी शपथ ली। इनमें से बहुत कम ही विपक्ष के हैं। विपक्ष, खासकर नोबेल पुरस्कार विजेता मचाडो के गुट ने चुनाव का बहिष्कार किया था। इस दौरान एकमात्र सांसद जो मौजूद नहीं थीं, वह थीं फर्स्ट लेडी सीलिया फ्लोरेस। वह अभी अमेरिका की हिरासत में हैं।

यह भी पढ़ें: \“मेरा अपहरण हुआ था, मैं एक सभ्य व्यक्ति हूं\“, अमेरिकी कोर्ट में मादुरो का पहला बयान
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162918