search

बेटे का शव देखकर बेसुध हुई मां, नए साल में दिल्ली से छुट्टी मनाने घर आया था नितिन, हल्द्वानी में मिली मौत

cy520520 2026-1-6 05:56:47 views 513
  



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। नितिन लोहनी की मौत के बाद जज फार्म के सी ब्लाक में सुबह से ही गमगीन माहौल रहा। छोटे बेटे की मृत्यु के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां मीरा लोहनी कभी अपनी छाती पीटती तो कभी रो-रोकर बेसुध हो जाती। जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में नितिन का शव घर लाया गया। बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गई और कहने लगीं, बेटा तू कहां चला गया। वहीं पिता कैलाश लोहनी भी फूट-फूटकर रोने लगे।

मूल रूप से ओखलकांडा कैड़ा गांव निवासी शास्त्री कैलाश चंद्र लोहनी जज फार्म सी ब्लाक में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा पीयूष लोहनी एमबीए की पढ़ाई करके दिल्ली में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। छोटा बेटा मृतक नितिन लोहनी भी बीकाम करने के बाद अकाउंटेंट की पढ़ाई की थी।

इसके बाद दिल्ली में नौकरी कर रहा था। परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने नितिन लोहनी 20 दिसंबर को बड़े भाई के साथ घर आया था। जबकि बड़ा भाई अभी कुछ दिनों पहले ही वापस दिल्ली चला गया लेकिन नितिन यहीं था। शाम को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।


पोस्टमार्टम हाउस में रिश्तेदारों के साथ ही पहुंचे विधायक


हल्द्वानी पोस्टमार्टम हाउस में सुबह से ही रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया। नितिन के कई दोस्त भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। हालांकि हर कोई मौत की वजह अलग-अलग बता रहा था। दरअसल, मूल रूप से कैड़ा गांव के होने के चलते भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। नितिन के पिता कैलाश लोहनी विधायक के पिता के भी पुरोहित भी हैं। साथ ही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर स्वजन को सांत्वना दी।


एसपी क्राइम, एसपी सिटी ने घटना स्थल का लिया जायजा

डहरिया वार्ड-55 में पार्षद अमित बिष्ट के घर सोमवार की दोपहर एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्र व एसपी सिटी मनोज कत्याल ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन सभी स्थानों पर गए, जहां से पार्षद ने गोली चलाई थी और नितिन गिरा था। अमित के घर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

रंजिश किसी ओर की बीच में पिस गया नितिन

गोलीकांड की इस घटना में हर कोई यह चर्चा कर रहा था कि पुरानी रंजिश दरम्वाल परिवार व पार्षद के परिवार की थी लेकिन एक माध्यम के रूप में रविवार की रात पार्षद अमित के बेटे से मिलने पहुंचा और फंस गया। उसे अपनी जान गंवानी पड़ गई। जबकि पार्षद अमित बिष्ट ने भी फायरिंग पहले कमल भंडारी पर की थी। लेकिन कमल अपनी जान बचाने के लिए तुरंत भाग गया। नितिन अपनी स्कूटी ले जाने के चक्कर में पार्षद की गोली का शिकार हो गया।  

घटना की गहन जांच के लिए पुलिस दोहराएगी क्राइम सीन

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि घटना की गहन जांच के लिए पुलिस फिर से दोबारा क्राइम सीन दोहराएगी। जिसमें मौके पर आरोपित पार्षद अमित बिष्ट को भी घटना स्थल में लाया जाएगा। पुलिस लगातार घटना की जांच करने में जुटी है। इस क्राइम सीन को दोबारा दोहराया जाएगा।

साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जबकि न्यू फ्रेंड्स कालोनी डहरिया निवासी कमल भंडारी, हत्यारोपित पार्षद अमित के बेटे जय बिष्ट व मृतक नितिन लोहनी का भी आपराधिक इतिहास पुलिस पता लगा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162900