search

बिना टिकट 14765 यात्रियों से वसूला 95.84 लाख जुर्माना, कानपुर सेंट्रल पर 30 सितंबर तक चलेगा अभियान

LHC0088 2025-10-8 00:36:37 views 1273
  यात्रियों से वसूला 95.84 लाख जुर्माना। जागरण





जागरण संवाददाता, कानपुर । ट्रेनों में बिना टिकट, अनियमित यात्रा, गंदगी फैलाने व बिना बुकिंग के सामान लाने के मामलों में सेंट्रल स्टेशन पर महीने भर में 14,765 यात्रियों से 95.84 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रयागराज मंडल के सभी स्टेशनों में यह आंकड़ा 61,039 यात्रियों से 3.89 करोड़ रुपये वसूलने का रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में अभियान चलाए जा रहे हैं। इसमें यात्रियों को उत्तम भोजन, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ बिना टिकट व अनियमित यात्रा करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।  


इस तारीख तक चलेगा अभियान

प्रयागराज मंडल के स्टेशनों पर एक से 30 सितंबर तक चलाए गए टिकट जांच अभियान में 61039 यात्रियों से 3,89,35,152 जुर्माना वसूला गया। कानपुर सेंट्रल पर 14765 यात्रियों से 95,84,876 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।  

इसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 7009 यात्रियों से 59,56,870 रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 6527 यात्रियों से 34,82,423 रुपये, बिना बुकिंग सामान लाने वाले 1229 यात्रियों से 1,45,583 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138