search

US नेवी ने ड्रग तस्करी में शामिल नाव पर बोला धाबा, ट्रंप प्रशासन का अब तक का 17वां समुद्री हमला

Chikheang 2025-11-8 02:07:32 views 1087
  

अमेरिकी सेना का ड्रग नौका पर हमला। प्रतीकात्मक फोटो  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी सुरक्षा बलों ने कैरेबियन सागर में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल एक नौका पर हमला बोला। दक्षिण अमेरिकी जलक्षेत्र में ट्रंप प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान में यह 17वां हमला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को बताया कि हमले में नौका पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस तरह ट्रंप प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान में अबतक मरने वालों की संख्या 69 हो गई है।हेगसेथ ने इंटरनेट मीडिया पर हमले का 20 सेकंड का एक वीडियो भी पोस्ट किया।
अमेरिकी सेना का ड्रग नौका पर हमला

उन्होंने लिखा, \“जैसा कि हमने पहले भी कहा है, मादक पदार्थों के आतंकियों पर हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक कि अमेरिकी लोगों को जहर देना बंद नहीं हो जाता।\“\“ उन्होंने दावा किया कि नौका एक आतंकी संगठन द्वारा संचालित किया जा रहा था।
कैरेबियाई सागर में तस्करी विरोधी अभियान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों को यह कहकर उचित ठहराया है कि अमेरिका ड्रग कार्टेल के साथ सशस्त्र संघर्ष में है और दावा किया है कि ये नावें विदेशी आतंकी संगठनों द्वारा संचालित हैं। हालांकि, प्रशासन ने कोई सुबूत नहीं दिया। हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार को कांग्रेस के नेताओं के एक समूह को बढ़ते सैन्य अभियान के बारे में जानकारी दी थी।

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953