search

रायबरेली में डेढ़ लाख लोगों के राशन कार्ड से कट सकते हैं नाम, ये है बड़ी वजह

Chikheang 2026-1-5 17:26:36 views 446
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



जागरण संवाददाता, रायबरेली। जिले में राशन कार्ड धारियों का ई-केवाईसी अभियान अभी पूरा नहीं हो सका है। जिले में करीब कुल पांच लाख 61 हजार छह सौ 57 राशन कार्डधारी हैं, जिनमें करीब 21 लाख 75 हजार यूनिट हैं। अंतिम तिथि 31 दिसंबर बीतने के बाद भी डेढ़ लाख लोगों ने ई-केवाईसी नही कराई। मुख्यालय से पत्र आने के बाद इतनी यूनिट का नाम काट दिया जाएगा।

जिले में पात्र अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के करीब 561657 राशन कार्ड हैं। अंत्योदय कार्ड पर प्रति कार्ड 35 किलो राशन दिया जाता है, वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर प्रति यूनिट पांच किलो अनाज दिया जाता है। राशन कार्ड में जिले की करीब 21 लाख 75 हजार यूनिट दर्ज हैं। राशन कार्ड में दर्ज सभी यूनिटों (सदस्यों) की ई-केवाईसी कराने का निर्देश शासन ने दिया।

करीब एक साल से ई-केवाईसी की प्रक्रिया चल रही है। लगभग एक अक्टूबर से बिना ई-केवाईसी वाले कार्ड धारकों को राशन देने पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने ई-केवाईसी करवाई थी। शासन द्वारा 31 दिसंबर तक निर्धारित समय सीमा के बाद भी करीब एक लाख 50 हजार यूनिटों ने ई-केवाईसी नहीं कराई।

  

पिछले करीब तीन चार माह से ई-केवाईसी कराने वालों ने राशन भी नहीं लिया है। ऐसे में अब इनके नाम राशन कार्ड से काटने की तैयारी है। इनके नाम कटने के बाद विभाग पात्र लोगों को राशन कार्ड जारी करेगा।  

  


राशन कार्ड में दर्ज सभी यूनिटों की ई-केवाईसी कराने का निर्देश शासन ने दिया था। जिले में करीब एक साल से यह काम चल रहा है। तय समय सीमा खत्म हो गई है। अभी भी करीब एक लाख 50 हजार यूनिटों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। मुख्यालय से पत्र आने के बाद ई-केवाईसी न कराने वालों के नाम राशन कार्ड से काट दिया जाएगा। इनकी जगह जरूरतमंदों को राशन कार्ड जारी किया जाएगा।- उबैदुर्रहमान, जिला पूर्ति अधिकारी, रायबरेली
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167893