search

Kannauj Jail Breakout: जेल में नव वर्ष के जश्न में डूबा जेल प्रशासन, तभी दो बंदियों की हो गई मौज... हो गए फुर्रर

Chikheang 2026-1-5 14:26:40 views 1030
  

इसी दीवार को फांदकर भागे कैदी, जेल के बाहर बंदी भागने वाले स्थान को देखते डीएम और एसपी। जागरण



जागरण संवाददाता, कन्नौज। कन्नौज में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नए साल के जश्न में जेल प्रशासन इतना डूब गए कि कैदी कहां हैं उसकी भी चिंता नहीं रही। जेल में नए साल के जश्न के दौरान दो कैदियों को भागने का अवसर मिल गया। दोनों जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। जानकारी होने पर अफरातफरी मची तो डीएम से लेकर एसपी तक जांच करने पहुंचे।  

दरअसल, कन्नौज के जिला कारागार में नया वर्ष का जश्न मनाय जाना था। इसके लिए रात में डीजे से लेकर सुरक्षा कर्मी का नृत्य गान कार्यक्रम था। रात में जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो जिला कारागार में नववर्ष के जश्न में जेल अधीक्षक समेत बंदी रक्षक डूब गए। अफसर से लेकर सुरक्षा कर्मी नृत्य-गान करते रहे। इधर कंबलों की रस्सी बनाकर दो बंदी जेल से भाग निकले। सुबह करीब 10 बजे जेल प्रशासन को बंदियों के भागने की जानकारी मिली, तो सभी के होश उड़ गए। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार तहसील में चल रहे समाधान दिवस को छोड़कर जेल पहुंच गए।

  

जेल गेट से निकलते डीएम और एसपी। जागरण
कंबलों से बनाई रस्सी

जिला कारागार अनौगी में रविवार की रात जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद की ओर नववर्ष को लेकर पार्टी की गई थी। जेल के अंदर टेंट और डीजे लगाकर नृत्य गान चल रहा। जेल अधिकारी से लेकर बंदी रक्षक सिपाही खाना-पीना भी कर रहे थे। इस दौरान पाक्सो एक्ट में बंद ठठिया थाना के गांव मलगवां निवासी डिंपी उर्फ शिवा और तालग्राम थाना के गांव हजरापुर निवासी अंकित कंबलों की रस्सी बनाकर दीवार से उतरकर फरार हो गए।
रात को भागे, सुबह दस बजे मिली जानकारी

सुबह 10 बजे गिनती होने पर जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को सिपाहियों ने बंदियों के भागने की जानकारी दी। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि बंदी डिंपी उर्फ शिवा पाक्सो एक्ट में बंद था और अंकित आर्म्स एक्ट में बंद था। दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- पान मसाला के छोटे उद्योगों पर मंडराया बंदी का साया, एक फरवरी से बदल जाएंगे ये नियम

यह भी पढ़ें- विवादों से कई देशों में प्रभावित हो रहा है कानपुर से निर्यात, अब वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले से निर्यातकों की उड़ी नींद
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165725