search

आगरा में बेला-चमेली के सुगंधित फूलों से सजा बाबा खाटू श्याम का दरबार, मनोहर छटा ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

LHC0088 2026-1-5 06:26:00 views 1256
  



जागरण संवाददाता, आगरा। इत्र की महक, बेला-चमेली के सुगंधित फूलों से सजा दरबार और मेहरून रंग की पोशाक में कोलकाता के फूलों की 51 मालाओं से सजे बाबा खाटू श्याम, ऐसी मनोहारी छटा ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। अवसर था बांके बिहारी भक्त मंडल द्वारा आयोजित खाटू श्याम भजन संध्या व साधु सेवा का, जो रामलीला मैदान स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

शुभारंभ मयंक अग्रवाल, उमेश अग्रवाल व नितिन अग्रवाल ने पावन ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ किया। हाथरस से आए भजन गायक बैजू सनम ने जैसे ही मैं हूं तेरा नौकर.., भूला नहीं हूं बाबा तेरी कृपा.. और जिसकी नैया श्याम भरोसे.. जैसे भजनों से पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। भजन गायक गुंजन उपाध्याय ने श्याम हारे के सहारे.. जैसे मधुर भजनों से देर रात तक संकीर्तन की धारा बहाए रखी। स्थानीय कलाकार अंकित लवानिया और अनूप गोयल ने भी भजनों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।

वृंदावन से आए कलाकारों ने ब्रज की प्रसिद्ध फूलों की होली और मयूर नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बैंगलुरू से मंगाए गए सुगंधित फूलों व इत्र से बाबा का दिव्य शृंगार किया गया। 51 साधुओं व जरूरतमंदों को कंबल, टोपा और दस्ताने भेंट किए गए। अंत में श्याम रसोई व महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। नरेश शर्मा, अनूप शर्मा, संजीव खंडेलवाल, संजय जैन, दीपू अग्रवाल, श्याम मोहन गुप्ता, गोपाल दास सेठी, दीपक अग्रवाल, धर्मेश मौजूद रहे।

मां कैला देवी के दरबार में दिखी श्रद्धा और भक्ति

मां केलादेवी मित्र मंडल द्वारा मां कैला देवी का दरबार सजाया, जिसमें श्रद्धा और आस्था दिखाई दी। आकर्षक फूल बंगला सजाकर उनका दिव्य शृंगार किया गया। माता रानी को छप्पन भोग अर्पित किए गए। विधि-विधान से पूजन किया गया। जागरण में भजन-कीर्तन और जयकारे गूंजते रहे। कन्या पूजन के बाद भंडारा आयोजन हुआ। तिलक सिंह, योगेश गुप्ता, श्याम भोजवानी, महेश कुशवाह, हरिशंकर खंडेलवाल, दीपक गहराना, प्रमोद सिंह, जितेंद्र दीक्षित, जितेंद्र उप्रेती, मनोज नोतनानी मौजूद रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163235