search

विवादों से कई देशों में प्रभावित हो रहा है कानपुर से निर्यात, अब वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले से निर्यातकों की उड़ी नींद

Chikheang 2026-1-5 06:25:59 views 581
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले ने शहर के निर्यातकों की नींद उड़ा दी है। हालांकि सीधे वेनेजुएला शहर से निर्यात नहीं होता है लेकिन मैक्सिको, ब्राजील, कोलम्बिया, गुआना जाने वाले माल को लेकर निर्यातक परेशान हैं। अमेरिकी हमले के बाद से ही निर्यातक यह जानने के लिए परेशान हैं कि किन-किन देशों को जा रहा माल इसकी वजह से आने वाले दिनों में प्रभावित हो सकता है। वहीं दुनिया भर में चल रहे विवादों की वजह से कई देशों में शहर से निर्यात प्रभावित हो रहा है। वैसे अमेरिका का टैरिफ इन सब पर भारी है जिससे करीब ढाई हजार करोड़ रुपये का निर्यात प्रभावित हो रहा है।

  

इस समय विश्व में रूस-यूक्रेन का युद्ध तो चल ही रहा है। वहीं इजरायल-हमास के तनाव में भी कोई कमी नहीं आई है। इसकी वजह से जार्डन को होने वाला निर्यात भी प्रभावित हो रहा है। चीन और वियतनाम में विवाद चल रहा है। इन सबमें सबसे नया अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला है। इन सभी विवादों की वजह से वैश्विक स्तर पर निर्यात प्रभावित होता है। वर्तमान समय में अमेरिका में निर्यात टैरिफ की वजह से नहीं हो रहा है, वहीं पाकिस्तान से निर्यात कई वर्ष से बंद है। यूक्रेन को भी निर्यात नहीं हो पा रहा है।

  

ईरान को चावल का निर्यात होता था लेकिन सीधे निर्यात इस समय बंद चल रहा है। इजरायल की भारत से अच्छी दोस्ती है। वहां सैडलरी, डायमंड ज्वेलरी आदि निर्यात की जाती थी लेकिन मध्य-पूर्व एशिया में चल रहे तनाव का प्रभाव वहां भी है। वहां निर्यात भी काफी कम हो गया है। मिस्र कुछ समय पहले इजरायल और हमास के विवाद में शामिल हो गया था, लेकिन अब वह इससे दूर है लेकिन वहां होने वाला निर्यात भी एक तिहाई रह गया है।


वेनेजुएला में अमेरिकी हमले और वहां के राष्ट्रपति को कैद करने के बाद फिर हालात बिगड़ रहे हैं। उत्तर कोरिया ने भी इसमें विश्वयुद्ध की चेतावनी दे दी है। कानपुर से अमेरिकी महाद्वीर के देशों में जाने वाला ज्यादातर निर्यात वेनेजुएला से होते हुए जाता है। अमेरिकी महाद्वीप में देखा जाए तो वेनेजुएला के पूर्व में गुआना, दक्षिण में ब्राजील, पश्चिम में कोलम्बिया है। इन देशों को जिन निर्यातकों का माल जा रहा है, वे सबसे ज्यादा परेशान हैं। वे जानना चाह रहे हैं कि उनका माल कहां तक पहुंचा और वह कितना प्रभावित हो सकता है।


इस संबंध में फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि वैश्विक विवादों की वजह से निर्यात प्रभावित होता है। हालांकि सीधे वेनेजुएला को शहर से निर्यात नहीं होता लेकिन उसके आसपास के देशों को भेजे गए माल को लेकर निर्यातक परेशान हैं। हालांकि इस वर्ष यूनाइटेड किंग्डम, न्यूजीलैंड, ओमान, चार यूरोपियन देश से हुए मुक्त व्यापार अनुबंध ने निर्यातकों के लिए नए रास्ते भी खोले हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165248