search

दिल्ली डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सवा दो घंटे तक बुजुर्ग के फ्लैट में रहा आरोपी; CCTV फुटेज से सुलझेगी गुत्थी

cy520520 2026-1-5 05:27:54 views 874
  

सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र बंसल और पत्नी प्रवेश बंसल की फाइल फोटो। सौजन्य : स्वजन



शुजाउद्दीन, पूर्वी दिल्ली। राजधानी में घर के अंदर भी बुजुर्ग सुरक्षित नहीं हैं। रामनगर में बुजुर्ग दंपती की हत्या इस बात का जीता जागता सुबूत है। सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र बंसल के घर के पास का पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। इससे पता चलता है कि दंपती की हत्या करने वाला उनके फ्लैट में सवा दो घंटे तक था।

देर शाम साढ़े सात बजे सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपने मोबाइल से एक रिश्तेदार से बात भी की थी। इसके बाद उनकी हत्या हुई है। पुलिस को आशंका है कि वारदात को किसी करीबी ने अंजाम दिया है। वह उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जो मास्क लगाकर बुजुर्ग के फ्लैट में गया था।
चेहरे पर मास्क लगाए फ्लैट में घुसता दिखा संदिग्ध

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को एक फुटेज मिला है। इस फुटेज में नजर आ रहा है कि मास्क लगाए एक व्यक्ति शनिवार शाम छह बजे बुजुर्ग के फ्लैट में जा रहा है। रात सवा आठ बजे जब वह फ्लैट से बाहर निकलता है तो हाथ में नीले रंग के दस्ताने भी पहने होता है।

  

राम नगर में बुजुर्ग दंपती के घर के बाहर जांच के दौरान पुलिस : जागरण
साढ़े सात बजे रिश्तेदार से की थी बात

पुलिस ने बुजुर्ग का मोबाइल चेक किया तो साढ़े सात बजे उन्होंने अपने एक करीबी रिश्तेदार को फोन किया था। कुछ ही मिनट फोन पर बात हुई थी। पुलिस ने उस रिश्तेदार से बात की तो उसने कहा कि बुजुर्ग ने फोन करके उनका हालचाल पूछा था।

फुटेज के जरिये पुलिस ने आशंका जताई है कि बुजुर्ग दंपती की हत्या 7:40 से सवा आठ बजे के बीच हुई है। इस हत्या के पीछे लूट का मामला नहीं लग रहा है। संपत्ति विवाद समेत कई दृष्टिकोण से पुलिस जांच कर रही है।
बेटी को दी थी नए साल की मुबारकबाद

दंपती की बेटी एकता ने बताया कि माता-पिता ने उसे नए साल के पहले दिन फोन करके नव वर्ष की मुबारकबाद दी थी। काफी देर तक फोन पर बात हुई थी। इसके बाद बात नहीं हुई। वह अक्सर अपने माता-पिता को फोन करके उनका हालचात जानती रहती थी।

वहीं पड़ोसियों का कहना है कि बुजुर्ग दंपती बीमार रहते थे। इस वजह से वह फ्लैट से कम ही बाहर निकलते थे। दोनों हंसमुख थे। जब भी किसी से मिलते थे उनका हालचाल जानते थे। उनका बेटा ही घर का कामकाज करता था।
बीट अफसर बुजुर्गों से नहीं मिलते

शाहदरा जिले में 700 बुजुर्ग पुलिस की वृद्धों की सूची में हैं। थाने के बीट अफसरों की जिम्मेदारी होती है कि वह समय-समय पर जाकर उन बुजुर्गों से मिलकर उनकी समस्याएं पूछे। देखे कि वह सुरक्षित तरीके से रह रहे हैं या नहीं। आरोप है कि यह बीट अफसर सिर्फ किसी विशेष दिवस पर ही बुजुर्गों के घर जाते हैं। ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं चलाते हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा बुजुर्ग खुद को पुलिस के पास पंजीकृत करवाएं।
क्रोनोलॉजी

  • आठ जून 2023 : लूटपाट का विरोध करने पर घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या।
  • 11 अप्रैल 2023 : करावल नगर में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर घर के अंदर की सास व ससूर की हत्या।
  • 20 अगस्त 2025 : मैदानगढ़ी इलाके में युवक ने घर के अंदर की माता-पिता व बड़े भाई की हत्या।


यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में रिटायर्ड शिक्षक दंपती की हत्या से हड़कंप, चेहरे पर मास्क लगाए फ्लैट में घुसता दिखा संदिग्ध
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160742