search

हां मैंने उसे मार दिया है..., चमोली में कोर्ट ने पत्नी के हत्यारे को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Chikheang 1 hour(s) ago views 97
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सहयोगी, कर्णप्रयाग (चमोली)। पत्नी की हत्या के दोषी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिविल न्यायालय की अदालत में पत्नी के हत्यारोपित पति के विरुद्ध हत्या के आरोप को सही पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

घटना चार मई 2021 की है। जब वादी राजे सिंह निवासी लाटूगैर माईथान तहसील गैरसैंण ने पटवारी क्षेत्र में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें उसने बताया था कि उनके दामाद अभियुक्त केदार सिंह ने अपनी सास राधा देवी को फोन पर बताया कि उनकी लड़की घर से गायब हो गई है।

जब अभियुक्त केदार की सास ने पूछा की तुमने उसे मार तो नहीं दिया। तब शराब के नशे में केदार सिंह ने कहा कि हां मैंने उसे मार दिया है।

इस पर मृतका के पिता राजे सिंह ने ग्राम प्रहरी के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। बाद में वादी की पुत्री अनिता देवी का शव अगले दिन झाड़ियों में बरामद हुआ।

वादी की तहरीर पर अभियुक्त के विरूद्ध राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र लाटूगैर में मामला पंजीकृत हुआ। मामले में अभियुक्त के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया।

मामले में अभियोजन की ओर से 26 गवाह प्रस्तुत किए गए तथा 16 फरवरी 2026 को दोनों पक्षों की बहस सुन कर निर्णय सुरक्षित रखा गया।

शुक्रवार को न्यायालय द्वारा अभियुक्त केदार सिंह को पत्नी की हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और पांच हजार अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

यह भी पढ़ें- टिहरी: चरस तस्कर को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा, एक लाख रुपये के अर्थदंड भी लगाया

यह भी पढ़ें- देहरादून गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड: आईफोन में कैद हत्या का राज, पुलिस के लिए पहेली बना पासवर्ड
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165168