search

बिना इंजन वाले INSV कौंडिन्य ने अपनी यात्रा का एक तिहाई हिस्सा पूरा किया, अब कहां पहुंचा?

deltin33 2026-1-5 01:56:26 views 842
  

आईएनएसवी कौंडिन्य तेजी से बढ़ रहा आगे।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएसवी कौंडिन्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि इसने अपनी यात्रा का एक तिहाई हिस्सा पूरा कर लिया है। यह जहाज गुजरात के पोरबंदर से ओमान के मस्कट की यात्रा पर निकला है।

आधुनिक जहाजों के विपरीत, आईएनएसवी कौंडिन्य में कोई इंजन नहीं है। यह पूरी तरह से हवा, पाल और पांचवीं शताब्दी की जहाज निर्माण विधि पर निर्भर है।
संजीव सान्याल ने क्या कहा?

स्वदेशी रूप से निर्मित जहाज की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने लिखा, \“\“समुद्र शांत है और उत्तर-पूर्वी हवा स्थिर है। हमने कल रात अच्छी यात्रा की। जब जहाज का हिलना-डुलना कम हुआ तो मुझे नींद आ गई। उम्मीद है कि आने वाली पश्चिमी हवा शांत रहेगी और हमें फिर से अपने मार्ग से नहीं भटकाएगी।\“\“
एक सप्ताह पहले शुरु की थी यात्रा

लगभग एक सप्ताह पहले जब कौंडिन्य ने अपनी यात्रा शुरू की थी, तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे साकार करने में किए गए समर्पित प्रयासों के लिए डिजाइनरों, कारीगरों, जहाज निर्माताओं और भारतीय नौसेना को बधाई दी थी।

यह भी पढ़ें: गुजरात से ओमान रवाना हुआ बिना इंजन वाला पोत INSV, PM मोदी ने किया अभिवादन
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476525