search

अमेरिका में सहायता प्राप्त करने वाले प्रवासियों की सूची में भारत का नाम नहीं, ट्रंप ने पोस्ट कर क्या संदेश दिया?

Chikheang 2026-1-5 01:56:17 views 292
  

सूची में दुनियाभर के लगभग 120 देश और क्षेत्र शामिल हैं (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को पाकिस्तान, भूटान, चीन, बांग्लादेश और नेपाल सहित कई देशों की एक सूची पोस्ट की जिसमें प्रदर्शित किया गया है कि इन देशों के कितने प्रतिशत प्रवासियों को अमेरिका में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं सहायता मिल रही है। इस सूची में भारत का नाम शामिल नहीं है।
मूल देश के अनुसार प्रवासी कल्याण प्राप्तकर्ताओं की दरें

नामक सूची में दुनियाभर के लगभग 120 देश और क्षेत्र शामिल हैं। ट्रंप द्वारा ट्रुथ सोशल पर पोस्ट इस सूची में प्रवासियों के जन्म के देश और सहायता प्राप्त करने वाले प्रवासी परिवारों के प्रतिशत को प्रदर्शित किया गया है। इस सूची के अनुसार बांग्लादेश के 54.8 प्रतिशत प्रवासी परिवारों को सहायता मिलती है। जबकि पाकिस्तान (40.2 प्रतिशत), नेपाल (34.8 प्रतिशत), चीन (32.9 प्रतिशत), इजरायल/फिलिस्तीन (25.9 प्रतिशत), यूक्रेन (42.7 प्रतिशत) और एशिया (कहीं और वर्गीकृत या निर्दिष्ट नहीं) के 38.8 प्रतिशत प्रवासियों को सहायता मिल रही है।
भारतीय-अमेरिकियों की औसत घरेलू आय सबसे अधिक

आंकड़ों से पता चला है कि भारतीय-अमेरिकियों की अमेरिका के प्रमुख जातीय समूहों में सबसे अधिक औसत घरेलू आय है। प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, भारतीय-अमेरिकी अमेरिका में रहने वाली दूसरी सबसे बड़ी एशियाई मूल की आबादी हैं, जो देश की एशियाई आबादी का लगभग 21 प्रतिशत है। 2023 में भारतीय मुखिया वाले परिवारों की औसत वार्षिक आय 1,51,200 डॉलर थी। जबकि कुल एशियाई मुखिया वाले परिवारों में यह 1,05,600 डॉलर थी।

भारतीय प्रवासी मुखिया वाले परिवारों की औसत वार्षिक आय अमेरिका में जन्मे भारतीय मुखिया वाले परिवारों की तुलना में अधिक थी (1,56,000 बनाम 1,20,200 डॉलर)। प्यू के आंकड़ों के अनुसार, 16 वर्ष और उससे अधिक उम्र के भारतीय-अमेरिकियों की औसत वार्षिक निजी आय 2023 में 85,300 डॉलर थी, जो कुल एशियाई लोगों (52,400 डॉलर) की तुलना में अधिक थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167147