search

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की 30 लोगों की हत्या, बच्चों और महिलाओं को किया किडनैप

cy520520 2026-1-4 21:56:47 views 611
  

नाइजीरिया में बंदूकधारियों का हमला (सांकेतिकत तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नाइजीरिया में बड़ा हमला हुआ है। इस बार बंदूकधारियों ने एक बार फिर एक गांव को निशाना बनाया है। बंदूकधारियों ने कम कम 30 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। जबकि कुछ लोगों को अगवा भी कर लिया हैष।

दरअसल, उत्तरी नाइजीरिया में बीते कुछ दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। इस हमले को लेकर की कैथोलिक चर्चा ने भी बड़ा दावा किया है। चर्च ने कहा कि इस हमले में से कम से कम 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोगों को अगवा भी किया है। जिन लोगों को अगवा किया है उनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।
पहले भी हो चुका है हमला

बता दें कि नाइजर में इस तरह का यह कोई पहला हमला नहीं है। बीते कुछ महीने पहले ही बंदूकधारियों ने ऐसे ही एक और हमला किया था। जिसमें 200 से ज्यादा स्कूली बच्चों और उनके शिक्षकों को अगवा किया गया था।

उस दौरान ऐसा कहा गया कि इस घटना को बोको हरम के लोगों ने अंजाम दिया। इस घटना के दौरान CAN के नाइजर राज्य चैप्टर के प्रवक्ता डैनियल अटोरी ने बताया था कि मैं अभी गांव से लौटा हूं। मैं घटनास्थल पर भी गया और बच्चों के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि हम सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि सभी बच्चों को सुरक्षित वापस लाया जा सके।
क्या होता है बोको हरम?

बता दें कि बोको हरम एक इस्लामी चरमपंथी समूह है। यह खासतौर पर महिलाओं और स्कूली छात्राओं को नाइजीरिया और आसपास के क्षेत्रों में किडनैप करता है। बोको हरम का मुख्य उद्देश्य पश्चिमी शिक्षा का विरोध करना और फिरौती लेना है।

यह भी पढ़ें- नाइजीरिया में खनन स्थल पर बंदूकधारियों ने किया हमला, 12 लोग की मौत; तीन का किया अपहरण
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162652