search

कर्नाटक में शादी से इनकार पर बचपन के दोस्त ने की महिला की हत्या, फिर खुद भी किया सुसाइड

deltin33 2026-1-4 20:26:40 views 601
  

शादी से इनकार पर बचपन के दोस्त ने की महिला की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के येल्लापुर में एक महिला के बचपन के दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना के पीछे की वजह महिला द्वारा अपने दोस्त से शादी करने से मना करना बताया जा रहा है।

दरअसल, आरोपी युवक रफीक मृतक रंजीता का दोस्त था। वह अक्सर रंजीता के घर भोजन के लिए जाया करता था। लेकिन तनाव तब बढ़ गया, जब उसके बचपन के दोस्त रफीक ने शादी का दबाव बनाया। इसका रंजीता और उसके परिवार ने विरोध किया।
12 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार, रंजीता ने लगभग 12 साल पहले महाराष्ट्र के रहने वाले सचिन कटेरा से शादी की थी। उसका एक 10 साल का बेटा है। हालांकि, निजी कारणों से वह अपने पति से अलग रह रही थी और येल्लापुर में अपने परिवार के साथ रह रही थी। वह एक सरकारी स्कूल में रसोइया का काम भी करती थी।
इलाज के दौरान मौत

रफीक शनिवार को काम से लौट रही हिला पर एक धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई। इसके बाद रफीक घटनास्थल से फरार हो गया, जबकि पीड़िता को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना के कुछ घंटों बाद रफीक का शव पास के जंगल में रस्सी से लटका हुआ मिला। उत्तर कन्नड़ के एसपी दीपान एमएन ने बताया कि अत्याचार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476576