search

खुशखबरी! बिहार में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी बनेगा आयुष्मान कार्ड, 5 लाख रुपये तक होगा मुफ्त इलाज

deltin33 2026-1-4 20:26:39 views 1009
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दायरे का विस्तार करते हुए श्रमिक और फ्रंटलाइन वर्करों को बड़ी राहत दी है।

अब आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका, विशेष सशस्त्र पुलिस बल के जवान और भवन निर्माण कर्मकार बोर्ड में निबंधित श्रमिकों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इन सभी पात्र लाभार्थियों और उनके परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा।

राज्य स्वास्थ्य सुरक्षा समिति से मिली जानकारी के अनुसार निर्णय से राज्य में 17 लाख से अधिक कामगारों के परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा।

बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) शशांक शेखर ने बताया कि राज्य में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका से जुड़े कुल 268492 परिवारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है।

इनके अलावा भवन निर्माण कर्मकार बोर्ड में निबंधित श्रमिकों के 1426 लाख परिवार भी इस योजना के दायरे में आ गए हैं। इन श्रमिकों का स्वास्थ्य बीमा श्रम संसाधन विभाग द्वारा कराया जाएगा। किसी श्रमिक के बीमार पड़ने पर इलाज से संबंधित बीमा कवरेज की राशि का भुगतान भी श्रम संसाधन विभाग करेगा।

उन्होंने बताया कि आशा, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को मिलाकर कुल लाभार्थियों की संख्या तीन लाख से अधिक है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों और जमीनी स्तर पर सेवा देने वाले कर्मियों को गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।

सरकार के इस फैसले को सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Related threads

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476214