search

9 नौजवान लड़के और गोपाल का बर्थडे... वायरल हो गया इनका ऐसा वीडियो, अब जिंदगीभर नहीं भूलेंगे वो रात

Chikheang 2025-10-7 22:06:32 views 1038
  पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर जेल में बंद किया। फोटो- जागरण





केशव त्यागी, हापुड़। क्या आपने कभी सोचा है कि एक साधारण जन्मदिन पार्टी में हुड़दंग मचाना और सड़क पर तलवार से केक काटना आपके गले की फांस बन जाएगा?

ठीक ऐसी ही थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी की तंग गलियों में रविवार रात हुआ। जहां गोपाल नामक युवक का जन्मदिन मनाने पहुंचे युवकों ने ऐसी ही धूम मचाई गई। मगर, तलवार से केक काटने के स्टाइलिश अंदाज का वीडियो बन गया। जिसके वायरल होने पर नौ दोस्तों को रात हवालात की में गुजारनी पड़ी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला नई पन्नापुरी के विवेक, विकास, बसु, कृष्ण, अनुराग, गोपाल, उज्जवल, अनिकेत और मनीष युवाओं ने बीच सड़क पर आतिशबाजी की और चाकू की जगह चमचमाती तलवार से केक को दो हिस्सों में चीर दिया।

मामले में वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आरोपित उत्साह में झूम रहे थे। मगर, पड़ोसियों की शिकायत और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने इसे गुंडागर्दी का संदेश मानते हुए तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस ने विवेक, विकास, बसु, कृष्ण, अनुराग, गोपाल, उज्जवल, अनिकेत और मनीष को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया।



थाना देहात प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि यह सार्वजनिक स्थान पर अवैध हथियार का प्रदर्शन और शांति भंग करने का मामला है। ऐसी घटनाएं युवाओं को गलत संदेश देती हैं। युवाओं के खिलाफ कई कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953