search

2025 Skoda Kushaq के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल

cy520520 2026-1-3 08:57:36 views 1247
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता स्‍कोडा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Skoda Kushaq को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को अगर आप भी खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद कितने रुपये की EMI पर इसे घर लाया (Skoda Kushaq Down Payment and EMI) जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।  
Skoda Kushaq Price

Skoda की ओर से Kushaq को मिड साइज एसयूवी के तौर पर भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट के तौर पर Classic को लाया जाता है। जिसकी एक्‍स शोरूम (Skoda Kushaq Classic Price) कीमत 10.61 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.10 लाख रुपये आरटीओ और करीब 63 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा एसयूवी पर टीसीएस चार्ज भी देना हो करीब 10 हजार रुपये होता है। जिसके बाद Skoda Kushaq Classic on road price करीब 12.46 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Classic को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 10.46 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 10.46 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 16841 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।  
कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप 9 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 10.46 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 16841 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Skoda Kushaq के Classic वेरिएंट के लिए करीब 3.67 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 16.14 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला

Skoda की ओर से Kushaq को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। स्‍कोडा की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitatra, Tata Harrier, Hyundai Creta, Volkswagen Taigun, Kia Syros, Kia Seltos, Mahindra Scorpio जैसी एसयूवी के साथ होता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159101