search

कागजों में गोमो तक दौड़ी सिंदरी टाउन-धनबाद पैसेंजर ट्रेन, बदला टाइम टेबल

Chikheang 2026-1-2 23:57:34 views 398
  

सिंदरी-धनबाद सवारी गाड़ी।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। रेलवे ने सिंदरी टाउन से धनबाद तक चल रही पैसेंजर ट्रेन को कागज पर गोमो तक दौड़ा दिया है। एक जनवरी से लागू हुए नए टाइम टेबल में ट्रेन न केवल गोमो तक चला दी गई है बल्कि भूली से गोमो तक टाइम टेबल भी बदल दिया है। पब्लिक टाइम टेबल में ट्रेन पांच मिनट पहले गोमो पहुंचने लगी है। गोमो से सिंदरी टाउन के लिए भी ट्रेन का टाइम टेबल जारी हो गया है।  

सिंदरी टाउन से गोमो के बीच चलने वाली ट्रेन एक दशक से अधिक समय से सिंदरी टाउन से धनबाद और धनबाद से सिंदरी टाउन तक चल रही है। बावजूद इस ट्रेन से सिंदरी टाउन-धनबाद-गोमो के बोर्ड नहीं हटाए गए हैं। आगमन व प्रस्थान के दौरान अनाउंसमेंट भी सिंदरी टाउन-गोमो और गोमो-सिंदरी टाउन पैसेंजर के रूप में ही हो रही हैं।  

सितंबर 2021 में गोमो तक विस्तार की सुबह अधिसूचना, शाम में आदेश वापस
वित्तीय वर्ष 2014-15 में धनबाद रेल मंडल ने 100 मिलीयन टन लोडिंग का रिकार्ड बनाया था। उसी दौरान सिंदरी टाउन-गोमो पैसेंजर के पहिए धनबाद में थम गए थे। कोरोना काल के बाद सिंदरी टाउन पैसेंजर को गोमो तक विस्तार की अधिसूचना 16 सितंबर 2021 को जारी की गई थी। इससे गोमो व आसपास के लोगों में जश्न का माहौल था। पर सुबह जारी आदेश शाम में ही वापस ले लिया गया।

नए टाइम टेबल में जारी सूचना
- 53327 सिंदरी टाउन-धनबाद पैसेंजर - सिंदरी टाउन से दोपहर 1:40 पर खुल कर दोपहर 2:52 पर धनबाद और शाम 4:00 बजे गोमो पहुंचने का समय था। नए टाइम टेबल में गोमो पहुंचने का समय शाम 3:55 दर्शाया गया है। भूली से गोमो तक टाइम टेबल बदल गया है।
- 53328 धनबाद-सिंदरी टाउन पैसेंजर - गोमो से शाम 4:35, धनबाद शाम 5:20 और सिंदरी टाउन शाम 6:55 बजे। टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं। पर गोमो से चलने का टाइम टेबल जारी किया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162981