search

ईरान में करंसी क्रैश, रियाल में 14 लाख प्रति डॉलर की ऐतिहासिक गिरावट से हाहाकार; 47 साल में कब-कब और कैसे गिरी मुद्रा?

cy520520 2026-1-2 22:27:18 views 1084
  

ईरान में करंसी क्रैश, रियाल में 14 लाख प्रति डॉलर की ऐतिहासिक गिरावट से हाहाकार; 47 साल में कब-कब और कैसे गिरी मुद्रा?



Iranian Currency Crisis: मुस्लिम देश ईरान इस वक्त कई मोर्चों पर संकट से घिरा है। करंसी की ऐतिहासिक गिरावट, बढ़ती महंगाई (Iran hyperinflation fears) और सड़कों पर उतरा गुस्सा, जो अब सीधे सत्ता व्यवस्था को चुनौती देने लगा है। ईरान की मुद्रा रियाल रिकॉर्ड गिरावट (Iran Rial crash) के साथ करीब 14 लाख रियाल प्रति डॉलर तक फिसल चुकी है। इसका असर सीधा महंगाई पर पड़ा है।

खाने-पीने से लेकर किराया और दवाइयों तक सब कुछ अचानक महंगा हो गया। हालात ऐसे बने कि तेहरान के बड़े बाजार के व्यापारी-दुकानदार सड़कों पर उतर आए (Iran protests 2026) और देखते-देखते विरोध शिराज, इस्फहान, केरमानशाह और फासा तक फैल गया। छात्र और शहरी युवा भी जुड़े, और नारे अब सीधे सत्ता व्यवस्था के खिलाफ सुनाई देने लगे हैं।
रियाल का ऐतिहासिक क्रैश: क्या है ताजा स्थिति?

ओपन मार्केट में रियाल की कीमत गिरकर 14.2 लाख प्रति डॉलर (Rial hits 1.4 million per dollar) के आसपास पहुंच गई है। यह अब तक का सबसे निचला स्तर (USD IRR exchange rate record low) माना जा रहा है। आयात महंगा होने से रोजमर्रा की चीजों की कीमतें उछल गईं। लोगों की बचत रातों-रात पिघलने लगी, भरोसा टूटा और गुस्सा सड़कों पर आ गया। भीड़ में अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) और धार्मिक शासन के खिलाफ नारे भी सुनाई देने लगे हैं।
47 साल में रियाल कब-कब और क्यों टूटा? (Iranian Rial depreciation history)
साल1 डॉलर की कीमत (रियाल में)गिरावट का कारण
197970 रियालइस्लामिक क्रांति (Islamic Revolution)
20028,200 रियालआर्थिक प्रतिबंधों का असर शुरू
201226,000 रियालअमेरिका और EU द्वारा कड़े प्रतिबंध (Sanctions)
20181,10,000 रियालअमेरिका का न्यूक्लियर डील (JCPOA) से बाहर निकलना
20224,30,000 रियालदेश में विरोध प्रदर्शन और अनिश्चितता
2025 (दिसंबर)14,20,000 रियालऐतिहासिक गिरावट (Record Low)


यह भी पढ़ें- भारत के बजाय चीन से अपने नोट छपवा रहा नेपाल; बीजिंग ने कैसे ली नई दिल्ली की जगह, क्या है ड्रैगन की करेंसी स्ट्रैटजी?
ईरानी करेंसी रियाल क्यों क्रैश हुई? (Why did the Iranian currency Rial crash?)

ईरान की अर्थव्यवस्था पहले से दबाव में है। 2018 में अमेरिका द्वारा न्यूक्लियर डील से हटकर कड़े प्रतिबंध लगाए जाने के बाद तेल आय घटी, अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग तक पहुंच मुश्किल हुई और हालात बिगड़ते चले गए। मौजूदा करंसी संकट को लोग दशकों की बदइंतजामी, भ्रष्टाचार और प्रतिबंधों का नतीजा मान रहे हैं।

  • कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध: 2018 के बाद तेल निर्यात और विदेशी भुगतान पर भारी चोट।
  • तेल आय में गिरावट: सरकारी राजस्व घटा, डॉलर की किल्लत बढ़ी।
  • बैंकिंग अलगाव: अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग तक पहुंच सीमित।
  • दशकों की बदइंतजामी और भ्रष्टाचार: निवेशकों का भरोसा टूटा।
  • राजनीतिक अनिश्चितता: विरोध-प्रदर्शन और सख्त प्रतिक्रिया का डर।

सरकार के कदम, भरोसे की परीक्षा


राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान (Masoud Pezeshkian) ने आर्थिक टीम में फेरबदल किया और अब्दोलनासेर हेम्मती को फिर सेंट्रल बैंक प्रमुख बनाया। मल्टी-रेट करंसी सिस्टम खत्म करने और सब्सिडी वाले रेट हटाने की प्रक्रिया तेज की गई। राष्ट्रपति ने माना कि जनता का गुस्सा सिस्टम पर है। मगर सड़कों पर उतरे लोग इसे तकनीकी मरहम मान रहे हैं। उनका कहना है कि आर्थिक सुधार तब तक कारगर नहीं, जब तक राजनीतिक भरोसा बहाल न हो।
अंतरराष्ट्रीय मोर्चा और चेतावनियां

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चेतावनी दी कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हिंसा हुई तो अमेरिका प्रतिक्रिया देगा। जवाब में ईरान के सुरक्षा तंत्र से जुड़े अली लारिजानी (Ali Larijani) और खामेनेई के सलाहकार अलीम शमखानी (Ali Shamkhani) ने कहा कि विदेशी दखल पूरे पश्चिम एशिया को अस्थिर कर देगा।
रियाल के मुकाबले रुपया कितना मजबूत? (Indian Rupee vs Riyal: Which is stronger?)

जनवरी 2026 में ईरानी रियाल की कीमत इतनी गिर चुकी है कि 1 रुपया भी हजारों रियाल के बराबर है। यहां ओपन मार्केट के रेट दिए गए हैं, क्योंकि आधिकारिक सरकारी रेट, जो बहुत कम है, वो आम जनता को नहीं मिलता।
करंसीईरानी रियाल में कीमत (Market Rate)स्थिति
1 अमेरिकी डॉलर ($)14,20,000 रियालडॉलर बेहद मजबूत है।
1 भारतीय रुपया (₹)16,700 रियालरुपया भी रियाल से हजारों गुना मजबूत है।


मतलब साफ है, जहां ईरान की मुद्रा ऐतिहासिक दबाव में है, वहीं भारतीय रुपया रियाल के मुकाबले काफी मजबूत है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159125