search

खेल मंत्री के पति साहू के विवादित बयान से ठंड में सियासी पारा गर्म, उत्तराखंड में हो रहे प्रदर्शन

deltin33 2026-1-2 17:57:13 views 485
  

चौघानपाटा में कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री का फूंका पुतला. Jagran



संस, अल्मोड़ा। दौलाघट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान के बाद अल्मोड़ा से सोमेश्वर तक ठंड के बीच सियासी पारा गर्म हो गया है। विवादित बयान के बाद भड़के कांग्रेसियों ने चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और साहू का पुतला फूंका।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि भाजपा की सत्ता के संरक्षण में उनके नेताओं और परिजनों के भीतर महिलाओं को वस्तु समझने की घृणित मानसिकता पनप रही है। साहू का यह बयान पूरे महिला समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुप है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह इस मानसिकता का समर्थन करती है।

कहा कि बिहार में लड़कियां बीस हजार से 25 हजार में मिल जाती हैं बयान न केवल महिला समाज का घोर अपमान है बल्कि यह पूरे देश की बेटियों की गरिमा को कुचलने वाला है। कांग्रेसजनों ने मांग की कि रेखा आर्या को तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि वह इस बयान से सहमत है या नहीं। विधायक मनोज तिवारी ने कहा मंत्री के पति का बयान भाजपा के बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ नारों पर करारा तमाचा है। कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, दीपक कुमार, पूरन रौतेला, जया जोशी, निर्मला कांडपाल, किरन आर्या, आशा शर्मा, गीता पांडेय, दीपा साह, राधा टम्टा, सुशील साह दीप डांगी, परितोष जोशी, अमरजीत भाकुनी, आनंद सिंह बिष्ट, विनोद वैष्णव, नारायण दत्त पांडेय,गोविंद मेहरा, वैभव पांडे, हेम तिवारी, दिनेश पिलख्वाल समेत कई अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- खेल मंत्री के पति के विवादित बयान से उत्तराखंड में सियासी घमासान, गिरधारी लाल साहू ने मांगी माफी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472351