deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Snowfall से निखरे हिमाचल के पर्यटन स्थल, रोहतांग दर्रे पर डेढ़ फीट हिमपात, तस्वीरों में देखिए जन्नत सा नजारा

cy520520 2025-10-7 20:06:31 views 736

  लाहुल स्पीति में मंगलवार को हुआ ताजा हिमपात। जागरण





जसवंत ठाकुर, मनाली। Snowfall In Himachal, हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल ताजा बर्फबारी से निखर उठे हैं। रोहतांग सहित कुंजुम, शिंकुला व बारालाचा में एक से डेढ़ फीट हिमपात हुआ है। हिमपात के कारण कुंजुम दर्रे ने मनाली-काजा, बारालाचा दर्रे ने मनाली-लेह, जबकि शिंकुला दर्रे ने मनाली-जांस्कर मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मनाली-लेह मार्ग पर जगह-जगह वाहन चालक फंस गए हैं। जांस्कर से मनाली आने वाले वाहन कर्गेया में, जबकि काजा से मनाली आने वाले वाहन लोसर में फंस गए हैं। हालांकि हिमपात की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन वाहन चालकों को अभी राहत नहीं मिली है।



  
दारचा में 250 से ज्यादा वाहन फंसे

लेह जाने के लिए लाहुल के दारचा में ही ढाई सौ से अधिक वाहन चालक फंसे हुए है। सुबह के समय लाहुल घाटी में धूप खिली, लेकिन कुछ घंटे बाद फिर से मौसम खराब हो गया। बीआरओ  दर्रे को बहाल करने में जुटा गया है लेकिन मौसम अभी भी बीआरओ की सड़क बहाली में बाधा बना हुआ है।


खिली धूप, पलभर के लिए लाई आशा की किरण

लाहुल घाटी में आधी रात को  मौसम साफ हो गया ओर सुबह धूप खिल उठी। धूप खिलते देख लेह जाने वाले दारचा में फंसे वाहन चालक खुश हो गए लेकिन खिली धूप पलभर के लिए ही आशा की किरण लेकर आई। दो घंटे धूप खिली रहने के बाद फिर से बादल छा गए और हल्का हिमपात फिर से शुरू हो गया। बीआरओ सड़क बहाली में जुट गया है लेकिन मौसम खलल डाल रहा है।

  


बारालाचा के बजाय शिंकुला की बहाली होगी जल्द

मनाली लेह मार्ग पर बारालाचा दर्रे के बजाए शिंकुला दर्रे के जल्द बहाल होने की उम्मीद है। शिंकुला दर्रे में टनल का निर्माण कार्य चल रहा है इस कारण शिंकुला दर्रे जल्द बहाल होगा। टनल निर्माण में जुटी कंपनी के कामगार व इंजीनियर दारचा में ही रहते है। टनल निर्माण कार्य को गति देने के लिए शिंकुला जल्द बहाल होगा।

मनाली लेह मार्ग पर हिमपात से वाहन लाहुल के दारचा व सरचू सहित लेह के उपसी में फंसे हुए है। 250 से अधिक वाहन तो दारचा में ही फंसे है। मनाली लेह मार्ग पर दारचा से सरचू तक बर्फ गिरी है। हालांकि बीआरओ इस मार्ग को प्राथमिकता में बहाल करेगा लेकिन मार्ग बहाल होने से दो तीन दिन का समय लग सकता है।



  
रोहतांग दर्रा तीसरे दिन भी बंद

कुल्लू मनाली का मशहूर पर्यटन स्थल रोहतांग हिमपात के कारण पर्यटकों के लिए तीसरे दिन भी बंद है। पर्यटक मनाली की ओर गुलाब तक जबकि लाहुल की ओर कोकसर तक जा रहे है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग दर्रे में तीसरे दिन भी हिमपात का क्रम जारी है।


पर्यटन के लिए संजीवनी बने बर्फ के फाहे

मनाली व लाहुल के पर्यटन स्थलों में खूब बर्फबारी हो रही है। बर्फ के फाहे पर्यटन कारोबार के लिए संजीवनी बने है। जून महीने के बाद मनाली में वीरानगी छाई है लेकिन अब बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। होटल एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि बाहरी राज्यों से मनाली आने वाले पर्यटकों में बढ़ोतरी होने लगी है।  

  


बीआरओ जल्द बहाल करेगा सड़क

बीआरओ कमांडर कर्नल गौरव ने बताया कि दर्रे में भारी हिमपात हुआ है। उन्होंने बताया कि मनाली लेह मार्ग की बहाली प्राथमिकता में की जाएगी
पेड़ टूटते देख सेब तोड़ने में जुटे बागवान

बर्फबारी के कारण लाहुल घाटी के किसानों की चिंता बढ़ गई है। बर्फबारी से बागवानों के पेड़ क्षतिग्रस्त हो रहे है। पेड़ टूटते देख बागवान मजबूरन बर्फ के फाहों के बीच सेब तोड़ने में जुट गए हैं।



यह भी पढ़ें- हिमाचल में भारी बारिश के बावजूद खराब नहीं होंगी अब सड़कें, मजबूत और टिकाऊ निर्माण होगा; सरकार ने की साझेदारी

यह भी पढ़ें- Himachal News: शिमला के ज्यूरी में पर्यटकों की बाइक तेल टैंकर से टकराई, मुंबई निवासी महिला की मौत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67198