search

हिसार में 4 साल के बच्चे को बस से कुचला, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ दर्ज किया केस

LHC0088 2025-10-7 19:36:42 views 1269
  हिसार में स्कूल बस की टक्कर से मासूम की मौत, लापरवाही का मामला दर्ज। सांकेतिक तस्वीर





जागरण संवाददाता, हिसार। शहर के कैमरी रोड स्थित एक निजी स्कूल के बस चालक से बस को पीछे करते समय चार साल के बच्चे की कुचलने से मौत मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस संबंध में मृतक के स्वजनों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दिए गए बयान में कैमरी रोड स्थित श्याम विहार कालोनी में रहने वाले प्रवीन ने बताया था कि वह पत्नी कविता और दो बच्चों के साथ रहता है।



बड़ा बेटा प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। शनिवार को पत्नी कविता छोटे बेटे रितिक को साथ लेकर स्कूल से बड़े बेटे को लेने के लिए गई थी। जब वह स्कूल के बाहर पहुंची तो स्कूल का एक बस चालक बस को पीछे कर रहा था।

इसी दौरान रितिक बस के टायर के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138