search

ट्रेनों की बगड़ी चाल: महाकाल एक्सप्रेस 14 घंटे लेट पहुंची काशी, अन्य ट्रेनों ने भी यात्रियों को खूब रुलाया

LHC0088 2026-1-2 09:57:29 views 949
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, वाराणसी। मौसम में सुधार के बावजूद गुरुवार को कैंट रेलवे स्टेशन से गुजरने लंबी दूरी की ट्रेनें कई घंटे तक लेट रहीं। इनमें शामिल इंदौर-वाराणसी महाकाल एक्सप्रेस सर्वाधिक 14 घंटे विलंब से पहुंची।

इस ट्रेन को दस घंटे री-शेड्यूल (समय पुनर्निर्धारण) करके चलाया गया। नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 10 घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट साढ़े सात घंटे, फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस 6.40 घंटे और लिच्छवी एक्सप्रेस 6.15 घंटे देर से आई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महामना एक्सप्रेस तीन घंटे, हापा-नाहरलगुन फेयर स्पेशल साढ़े छह घंटे, दादर सेंट्रल-बलिया स्पेशल साढ़े छह घंटे, ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस 6.20 घंटे, कोटा-पटना एक्सप्रेस सवा छह घंटे एवं जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 5.20 घंटे की देरी से पहुंची।

जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 4.40 घंटे, दिल्ली-वाराणसी सुपरफास्ट स्पेशल 4.30 घंटे, रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस चार घंटे, विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस 3.40 घंटे, सूरत-थावे ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस तीन घंटे, हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस तीन घंटे, जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस तीन घंटे, आगरा-बनारस वंदेभारत एक्सप्रेस 2.50 घंटे और हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस 2.30 घंटे देरी से गुजरी।

यह भी पढ़ें- करा रहे हैं मकान की रजिस्ट्री तो रखें ध्यान, पैन कार्ड की जानकारी हुई गलत तो सॉफ्टवेयर रोक देगा आवेदन
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160938