search

पति के खाते से दूसरी पत्नी ने निकाली 13 लाख से ज्यादा की रकम, बेटे ने सौतेली मां पर दर्ज कराया मुकदमा

LHC0088 2026-1-1 23:27:43 views 864
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, हरिद्वार: रिटायर्ड वन क्षेत्राधिकारी के बेटे ने अपनी सौतेली मां पर पिता के खाते से 13 लाख से ज्यादा की रकम निकालने का आरोप लगाया है। रिटायर्ड अधिकारी की साल भर पहले मौत हो चुकी है। रुड़की निवासी बेटे ने कोर्ट की मदद से शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के मुताबिक, प्रीत विहार गणेशपुर रुड़की निवासी सार्थक पंवार ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पिता तेजपाल सिंह उत्तराखंड वन विभाग में क्षेत्राधिकारी पद से धौलखंड रेंज, राजाजी टाइगर रिजर्व से सेवानिवृत्त हुए थे।

21 दिसंबर 2024 को उनका निधन हो गया था। जबकि माता का पहले ही देहांत हो चुका था। आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद उनके सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन उनकी दूसरी पत्नी सपना पंवार के पास थे।

कई बार मांगने के बावजूद दस्तावेज वापस नहीं किए गए। तेजपाल सिंह का एसबीआइ देवपुरा शाखा में खाता था, जिसमें मृत्यु के समय 17 लाख 96 हजार 234 रुपये जमा थे। सार्थक का दावा है कि उनके पिता ने 13 मई 2013 को अपनी संपत्ति को लेकर पंजीकृत वसीयत बनाई थी, जिसमें बैंक खाते की धनराशि पर उनका ही अधिकार है।

आरोप है कि जानबूझकर बैंक को पिता की मृत्यु की सूचना नहीं दी गई और 21 दिसंबर 2024 से तीन जनवरी 2025 के बीच यूपीआई, पेटीएम और एटीएम के माध्यम से 13 लाख 66 हजार 363 रुपये की रकम निकाल ली गई।

बैंक स्टेटमेंट से पता चला है कि निकासी सपना पंवार के मोबाइल नंबर से की गई। वर्तमान में खाते में केवल 4.29 लाख रुपये शेष हैं। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- 85 साल के व्यक्ति को 15 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, सात वर्ष तक की सजा का दिखाया डर; ठगे 68 लाख रुपये

यह भी पढ़ें- रिटायर्ड शिक्षिका से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 29 लाख ठगे, मनी लान्ड्रिंग का दिखाया डर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160744