search

नैनीताल में झमाझम बारिश व ओलावृष्टि से बढ़ी ठंडक, सड़कों पर जलभराव और नाले उफानाए... आज के मौसम का देखें अपडेट

Chikheang 2025-10-7 16:06:34 views 1239
  नैनीताल में बारिश के बीच से गुजरता राहगीर। जागरण





जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में ओलों के साथ जबरदस्त बारिश हुई। नाले उफान पर आ गए और सड़कें भी जलमग्न हो गई। मौसम के करवट बदलने के साथ ही शहर में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कभी हल्की ताे कभी तेज बारिश

सोमवार अपराह्न दो बजे शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। हालाकि सुबह के समय मौसम सामान्य बना हुआ था। धूप के दर्शन भी हुए, लेकिन दोपहर दो बजे बारिश की शुरुआत हल्की वर्षा से हुई और देर शाम तक जारी रही। इस बीच 3.15 बजे मूसलाधार बारिश का क्रम एक घंटे जारी हर। इसके बाद एक घंटे वर्षा का क्रम मध्यम बना रहा। 5.15 बजे पुनः तेज वर्षा होने लगी, जो देर शाम तक जारी रही। इस बीच कुछ देर के लिए ओलावृष्टि भी हुई और हवा के तेज झोंके भी चले।


सड़कों पर भरा पानी, लोग हुए परेशान

सड़कों में जलभराव से लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा जबकि नाले उफना गए। इधर मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। बुधवार से मौसम में कुछ सुधार आ जाएगा। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही। वर्षा 30 मिली दर्ज की


आंधी और तूफान से टूटा पेड़

चोरगलिया। सोमवार की शाम को अचानक बदले मौसम के बाद आये आधी तूफान और बरसात से फॉरेस्ट कंपाउंड हनुमान गढी को जाने वाली सड़क पर एक भारी भरकम पेड गया। पेड टूटने मार्ग पूर्ण रूप से बदं हो गया और इस मार्ग से आने जाने वाले लोगो को दूसरे रास्तों से आना जाना पड़ा। तेज आंधी व तूफान के बाद चोरगलिया क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप हो गई।



तेज बरसात और तूफान से किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल खेत को नुकसान हुआ। जिन किसानों ने अपनी धान की फसल काट ली थी उनकी धान की फसल खेत में ही भीग गई है। निर्वतमान अध्यक्ष सहकारी समिति प्रकाश बेलवाल ने प्रशासन से मुआयना कर किसानों का उचित मुआवजा देने की मांग की।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953