deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर, Harrier EV और Curvv EV पर 1.90 लाख रुपये तक की छूट

Chikheang 2025-10-7 15:36:27 views 1230

  टाटा मोटर्स का धमाका इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर फेस्टिव सीजन में भारी छूट





ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है। इसे देखते हुए टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2025 में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर बड़ी छूट देने की घोषणा की है। टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर यह डिस्काउंट ऑफर केवल 3 से 21 अक्टूबर 2025 तक मिलेगा। इस फेस्टिव ऑफर में Tata Harrier EV, Curvv EV, Nexon EV, Punch EV और Tiago EV पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें एक्सचेंज/स्क्रैपेज ऑफर, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, टाटा लॉयल्टी प्रोग्राम और ग्रीन बोनस शामिल हैं। ये ऑफर MY2024 और MY2025 के सभी वेरिएंट पर दिया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


Tata EVs पर डिस्काउंट ऑफर

    मॉडल कुल छूट कीमत (एक्स-शोरूम)
   
   
   Tata Curvv EV
   ₹1,90,000
   ₹17.49 - 21.99 लाख
   
   
   Tata Tiago EV
   ₹1,23,000
   ₹7.99 - 11.14 लाख
   
   
   Tata Punch EV
   ₹1,23,000
   ₹9.99 - 14.44 लाख
   
   
   Tata Harrier EV
   ₹1,00,000
   ₹21.49 - 30.23 लाख
   
   
   Tata Nexon EV
   ₹90,000
   ₹12.49 - 17.49 लाख
   
1. Tata Curvv EV

  



Tata Curvv EV पर 1.90 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। Curvv EV इस महीने टाटा की सबसे ज्यादा छूट वाली इलेक्ट्रिक SUV है। इसपर मिल रहे छूट में 70,000 रुपये तक का ग्रीन बोनस, 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज/स्क्रैपेज ऑफर, 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 50,000 रुपये तक के लॉयल्टी बेनिफिट दिया जा सकता है। Curvv EV की एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख से 21.99 लाख रुपये के बीच है। इसमें 45kWh और 55kWh के बैटरी पैक मिलते हैं, जो क्रमशः 430km और 502km की MIDC रेंज देते हैं।


2. Tata Tiago EV

  

Tata Tiago EV पर 1.23 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। Tiago EV, जो टाटा की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है। इसपर मिल रहे छूट में 70,000 रुपये तक का ग्रीन बोनस, 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर, 8,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक के लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। Tiago EV की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख से 11.14 लाख रुपये के बीच है। इसमें 19.2kWh और 24kWh के बैटरी पैक मिलते हैं, जो क्रमशः 221km और 275km की MIDC-टेस्टेड रेंज देते हैं।


3. Tata Punch EV

  

Tata Punch EV पर 1.23 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसपर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर में 60,000 रुपये तक का ग्रीन बोनस, 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज/स्क्रैपेज ऑफर, 8,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक के लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। Punch EV की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख से 14.44 लाख रुपये के बीच है। इसमें 25kWh और 35kWh के बैटरी पैक मिलते हैं जो क्रमशः 210km और 290km की रेंज देते हैं।


4. Tata Harrier EV

  

टाटा मोटर्स की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV पर भी 1 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह ऑफर टाटा के लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत दिया जा रहा है, जो खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो पहले से टाटा EV चलाते हैं। Harrier EV की एक्स-शोरूम कीमत 21.49 लाख से 30.23 लाख रुपये के बीच है। इसमें 65kWh और 75kWh के बैटरी पैक मिलते हैं, जो क्रमशः 538km और 622km की MIDC रेंज प्रदान करते हैं।


5. Tata Nexon EV

  

Tata Nexon EV पर 90,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट ऑफर में 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर, 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 50,000 रुपये तक के लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। Nexon EV की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख से 17.49 लाख रुपये के बीच है। इसमें 30kWh और 45kWh की बैटरी मिलती है, जो क्रमशः 275km और 489km की रेंज देती है।



डिस्क्लेमर: डिस्काउंट शहर और डीलरशिप के हिसाब से बदल सकते हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी टाटा डीलर से संपर्क करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
71237