search

नये सर्किल रेट के बाद उत्तराखंड में बढ़ गईं रजिस्ट्री और आमदनी, पूरी कमाई जानकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Chikheang 2025-10-7 15:36:20 views 1255
  तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण





रविंद्र बड़थ्वाल, जागरण, देहरादून। प्रदेश में नये सर्किल रेट लागू होने के बाद भी जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर उत्साह में कमी नहीं आई है। 24 घंटे के भीतर पूरे प्रदेश में भूमि की 928 रजिस्ट्री हुई हैं। देहरादून में सर्वाधिक 368, हरिद्वार में 268 के आंकड़े के साथ दूसरे और ऊधम सिंह नगर में 114 रजिस्ट्री के साथ तीसरे स्थान पर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सर्किल रेट बढ़ने के बाद आश्चर्यजनक ढंग से रजिस्ट्री की संख्या में तेजी देखी गई है। पिछले वर्षों से यह ट्रेंड अलग रहा है। एक दिन पहले हो रही आय में नये सर्किल रेट में लगभग दोगुना वृद्धि देखकर स्टांप एवं निबंधन विभाग भी उत्साहित है।



प्रदेश में गत रविवार से नये बढ़े हुए सर्किल रेट लागू हो चुके हैं। आमतौर पर सर्किल रेट बढ़ने के कुछ दिनों तक भूमि खरीद-बिक्री का कारोबार सुस्त रहता है। लेकिन, सोमवार को उम्मीद के विपरीत अच्छी-खासी संख्या में रजिस्ट्री हुईं।

इससे चालू वित्तीय वर्ष में स्टांप एवं निबंधन विभाग की आय में वृद्धि होने का अनुमान है। विभाग वार्षिक लक्ष्य से अधिक आय अर्जित कर सकता है। चालू वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों में 928 करोड़ की आमदनी स्टांप एवं निबंधन से हुई है। यह कुल वार्षिक लक्ष्य का 33 प्रतिशत है। इसमें और वृद्धि तय है।



यह भी पढ़ें- यूपी में ग्रीन क्रेडिट योजना से जंगलों का पुनरुद्धार, निजी क्षेत्रों का लिया जाएगा सहयोग

चालू वित्तीय वर्ष में स्टांप एवं निबंधन से 2799 करोड़ राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य है। सोमवार को रजिस्ट्री से 8.22 करोड़ की आय प्राप्त हुई, जबकि सर्किल रेट लागू होने से पहले यह दैनिक आय 4.62 करोड़ रुपये रही है।



नये सर्किल रेट लागू होने के बाद सोमवार को जिलेवार रजिस्ट्री का ब्योरा
जिला
रजिस्ट्री
अल्मोड़ा 31
चमोली01
चंपावत10
देहरादून368
हरिद्वार268
नैनीताल76
पौड़ी 33
पिथौरागढ़ 03
टिहरी17

ऊधम सिंह नगर
114
उत्तरकाशी04


स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन से प्राप्त आय (धनराशि-करोड़ रुपये):
वर्ष
राजस्व
2019-201072
2020-211107
2021-221488
2022-231987
2023-242432
2024-252665
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953