search

Ayushman Card होने के बाद भी इन्हें नहीं मिलेगा कैशलेस इलाज, कहीं आप तो नहीं कर रहें है ये गलती?

cy520520 2026-1-1 15:27:08 views 723
  



नई दिल्ली। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान है। इस योजना के तहत आप दिल्ली में 10 लाख और बाकी राज्यों में 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज का फायदा उठा सकते हैं।  लेकिन अगर आपने ये गलती कर दी तो आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी आप कैशलेस इलाज का लाभ नहीं ले पाएंगे। आइए जानते हैं कि वे क्या गलती है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कहीं आप तो नहीं कर रहे हैं ये गलती?

आयुष्मान कार्ड बनाते वक्त लाभार्थी कई तरह की गलती करते हैं, जिससे उन्हें मुफ्त इलाज का लाभ नहीं मिल पाता।  

जैसे-

  • कार्ड में लाइव फोटो ठीक से अपलोड न करना।  
  • अगर फोटो धुंधली हो या ठीक से नहीं खींची हो, तो इलाज मिलने में परेशानी आ सकती है।  

Ayushman Card में कैसे बदले फोटो?

आयुष्मान कार्ड में फोटो चेंज करने के लिए आपको घर के पास स्थित सीएससी सेंटर या आयुष्मान मित्र से संपर्क करना पड़ सकता है। आप ये काम घर के पास स्थित साइबर कैफे में जाकर भी पूरा कर सकते हैं।  

आयुष्मान कार्ड में फोटो बदलते वक्त कुछ डॉक्यूमेंट अपने साथ ले जाएं।

जैसे

  • आधार कार्ड
  • आधार या योजना से लिंक मोबाइल फोन


मोबाइल फोन की जरूरत इसलिए है क्योंकि इसमें आपको वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी आएगा। आप सीएससी सेंटर पर फोटो के साथ अलग-अलग डिटेल्स भी चेंज करवा सकते हैं।

आज आप आयुष्मान ऐप के जरिए घर बैठे आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।   
Ayushman App के जरिए कैसे बनाए कार्ड?

  • ऐप डाउनलोड होने के बाद आपको इसमें लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करते वक्त Login as Beneficiary चुनें, फिर कैप्चा कोड और मोबाइल नंबर दर्ज कर दें।  
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करें।  
  • इसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा, यहां स्कीम और सब स्कीम में PMJAY और अपने राज्य का नाम दर्ज करें।  
  • फिर Search By वाले ऑप्शन पर आपको आधार नंबर, फैमिली आईडी या राशन कार्ड नंबर भरना होगा।  
  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर पात्रता देखें। अगर आप पात्र है, तो ही स्कीम के तहत कार्ड बना सकते हैं।
  • फिर ई-केवाईसी पूरा कर आप कार्ड का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।  
  • इस तरह आपका आसानी से आयुष्मान कार्ड घर में ही बन जाएगा।  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158124