search

रोहित कुमार सिंह ने नए वर्ष की आधी रात को पटना की सड़कों पर बांटे हजारों कंबल, कहा- PM मोदी से मिलती है प्रेरणा

deltin33 2026-1-1 13:57:20 views 713
  

रोहित कुमार सिंह ने आधी रात पटना की सड़कों पर बांटे कंबल



जागरण संवाददाता, पटना। पटना में नए वर्ष 2026 की शुरुआत के साथ युवा चेतना के प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने आधी रात को हजारों कंबलों के साथ सड़कों पर उतरकर जरूरतमंदों को राहत प्रदान की। इस मौक पर रोहित ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना ही उनके जीवन का लक्ष्य है। हम सालों भर सड़क पर लोगों की सेवा हेतु समर्पित रहते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रोहित ने अपने लक्ष्य के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य पूरे देश में एक लाख से अधिक लोगों तक कंबल पहुंचाना है। रोहित को सेवा की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलती है।

  
जिला प्रशासन ने भी 987 लोगों को कंबल दिए

कड़ाके की ठंड व शीतलहर से आमजन को बचाने के लिए जिला प्रशासन अलाव, रैन बसेरा के साथ मुफ्त कंबल दे रहा है। बुधवार को पटना जंक्शन, पीएमसीएच, राजेंद्र नगर टर्मिनल, सगुनामोड़, खगौल स्टेशन, सचिवालय समेत कुल 257 जगहों पर अलाव जलाए गए। वहीं 987 लोगों को कंबल दिए गए।  

जिला प्रशासन के अनुसार शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंदों को अब तक 3510 कंबल दिए जा चुके हैं। वहीं, गरीब व आश्रयविहीन व्यक्तियों के लिए नगर निगम न्यू सचिवालय गेट नंबर तीन, शेखपुरा मोड़, हड़ताली मोड़, मछली मार्केट सहित कुल 28 स्थायी व अस्थायी रैन बसेरे संचालित कर रहा है। अब तक 13895 लोगों ने यहां शरण ली है जबकि बुधवार को 560 लोगों ने आश्रय लिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472052