deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

एक्ने से छुटकारा दिलाने में मददगार है नीम, ऐसे करें इस्तेमाल; कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

LHC0088 2025-10-7 14:36:41 views 745

  नीम करेगा एक्ने से लड़ने में मदद (Picture Courtesy: Freepik)





लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बढ़ते एक्ने से परेशान हैं? बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स अगर असर नहीं कर रहे, तो क्यों न नेचर की मदद ली जाए? आयुर्वेद में नीम (Neem for Acne) को स्किन के लिए वरदान माना गया है, जिसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ये गुण न केवल मुंहासों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं, बल्कि त्वचा की रेडनेस और सूजन को भी कम करते हैं, जिससे आपको साफ और निखरी त्वचा मिलती है। इसलिए एक्ने से छुटकारा पाने में नीम से बने कुछ फेस पैक्स (Neem Face Packs to Fight Acne) काफी असरदार हो सकते हैं। आइए जानें कैसे बनाएं नीम के फेस पैक्स।



  

(Picture Courtesy: Freepik)
नीम और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

ऑयली स्किन एक्ने की एक बड़ी वजह होती है। मुल्तानी मिट्टी एक्सट्रा ऑयल को सोखने और पोर्स को टाइट करने का काम करती है, जबकि नीम बैक्टीरिया को खत्म करता है।
कैसे बनाएं फेस पैक?

सामग्री-



  • 1 चम्मच नीम पाउडर
  • 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • गुलाब जल (पेस्ट बनाने के लिए)


विधि-

  • एक कटोरी में नीम पाउडर और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं।
  • इसमें धीरे-धीरे गुलाब जल मिलाएं और एक गाढ़ा, चिकना पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को अपने साफ चेहरे पर, खासकर एक्ने वाले हिस्सों पर लगाएं।
  • 15 से 20 मिनट तक सूखने दें।
  • ठंडे पानी से धो लें।
  • इस पेस्ट का इस्तेमला हफ्ते में एक या दो बार करें।

नीम और शहद का फेस पैक

अगर आपकी त्वचा ड्राई है या आपको केवल सूजन और रेडनेस वाले एक्ने हैं, तो यह पैक सबसे अच्छा है। शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है जो नमी को बनाए रखता है और इसमें भी एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।


कैसे बनाएं फेस पैक?

सामग्री-

  • 1 चम्मच नीम पाउडर
  • 1 चम्मच शुद्ध शहद


विधि-

  • नीम पाउडर और शहद को अच्छी तरह मिलाएं।
  • इस गाढ़े पेस्ट को सीधे मुंहासों और एक्ने पर लगाएं।
  • 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • ठंडे पानी से धीरे-धीरे धो लें।
  • इस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं।

नीम और एलोवेरा जेल का फेस पैक

एलोवेरा जेल अपनी ठंडक और हीलिंग प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। यह एक्ने के कारण होने वाली जलन और सूजन को तुरंत आराम देता है, जबकि नीम अंदर से सफाई करता है।


कैसे बनाएं फेस पैक?

सामग्री-

  • 1 चम्मच नीम पाउडर
  • 1 चम्मच शुद्ध एलोवेरा जेल


विधि-

  • दोनों चीजों को तब तक मिलाएं जब तक एक स्मूथ जेल जैसा पेस्ट न बन जाए।
  • इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर एक पतली परत के रूप में लगाएं।
  • 20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • सामान्य पानी से धो लें।
  • आप चाहें को इस पैक को रोज रात को भी लगा सकते हैं।


यह भी पढ़ें- वर्कआउट करते समय स्टाइल और स्किन केयर पर भी ध्यान देना है जरूरी, फिटनेस जर्नी में लगेंगे चार चांद



यह भी पढ़ें- सिर्फ हार्मोन्स नहीं, ये 5 चीजें भी हैं टीनएज एक्ने की वजह; डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
68392