search

नए साल की बड़ी सौगात, हरियाणा में कैबिनेट बैठक आज; क्या है सैनी सरकार का मेगा प्लान?

LHC0088 2026-1-1 11:27:03 views 1237
  

कैबिनेट बैठक आज, नए साल के पहले दिन योजनाओं रूपी सौगात देगी सरकार (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने नए साल की पटकथा लिखनी शुरू कर दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ एक अनौपचारिक लेकिन अहम बैठक कर सरकार के अब तक के कामकाज का आत्म-मूल्यांकन किया। वहीं, बृहस्पतिवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश सरकार नए साल के पहले दिन योजनाओं रूपी सौगात देगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंत्रियों के साथ अनौपचारिक बैठक सिर्फ बीते साल की समीक्षा तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें अगले वर्ष की प्राथमिकताओं, विभागीय जिम्मेदारियों और राजनीतिक प्रतिबद्धताओं पर भी खुलकर चर्चा हुई। बैठक में अधिकतर मंत्री मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मंत्री से उनके विभाग में वर्ष 2025 के दौरान किए गए कार्यों, लागू योजनाओं और नए प्रोजेक्ट्स की स्थिति पर सीधी रिपोर्ट मांगी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दिया कि अब केवल फाइलों में दर्ज उपलब्धियां नहीं, बल्कि मैदान में नजर आने वाला काम ही सरकार का पैमाना होगा। जिन योजनाओं की रफ्तार धीमी पाई गई, उन्हें लेकर मंत्रियों से स्पष्ट जवाबदेही तय करने को कहा गया।  

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से जुड़ी बजट घोषणाओं को प्राथमिकता दें और लंबित फैसलों को तेजी से अमलीजामा पहनाएं। इसके साथ ही, चुनावी संकल्प-पत्र में किए गए वादों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वादे राजनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता से किए गए वचन हैं, जिन्हें समयबद्ध कार्ययोजना के तहत पूरा किया जाना चाहिए। बैठक में 2026 के लिए सरकार के एजेंडे पर भी मंथन हुआ।

प्रशासनिक सुधार, विकास परियोजनाओं की गति, जनकल्याण योजनाओं की प्रभावशीलता और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को स्पष्ट रूप से कहा कि आने वाला वर्ष डिलीवरी का साल होना चाहिए, जहां नीतियों के बजाय नतीजे जनता के सामने हों।

अनौपचारिक बैठक के तुरंत बाद सरकार अब औपचारिक फैसलों की ओर बढ़ रही है। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम नीतिगत निर्णय लिए जाने की संभावना है।

इससे पहले 17 दिसंबर को हुई कैबिनेट बैठक में हांसी को जिला बनाए जाने का बड़ा फैसला लिया गया था, जिससे इस बैठक को लेकर भी राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में खास उत्सुकता है।

कैबिनेट बैठक के बाद बृहस्पतिवार को आइएएस एसोसिएशन की ओर से हरियाणा निवास में लंच का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसमें मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के अधिकतर आइएएस अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इसे सरकार और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल और संवाद की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। साल के आखिरी दिन हुई यह बैठक साफ इशारा करती है कि सरकार नए साल में रफ्तार, जवाबदेही और परिणाम के एजेंडे के साथ आगे बढ़ने के मूड में है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160340