search

यूपी में सचिवालय सेवा के आठ संयुक्त सचिव बनाए गए स्पेशल सेक्रेटरी, आदेश जारी

deltin33 2026-1-1 06:57:53 views 599
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सचिवालय सेवा से नवसृजित विशेष सचिव के आठ पदों के सापेक्ष बुधवार को पदोन्नति आदेश जारी कर दिया गया। इन अधिकारियों ने तैनाती वाले विभागों में ही विशेष सचिव के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।  

पदोन्नति पाने वाले देवी शंकर शुक्ला को खाद्य एवं रसद विभाग, लाल बहादुर यादव को कृषि विभाग, डा. धुव्रपाल को गृह विभाग, अवधेश कुमार खरे को गोपन विभाग, प्रेम कुमार पांडेय को वित्त विभाग, कुंअर मकरंद सिंह को वित्त विभाग, आनंद प्रकाश सिंह को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तथा नीरजा सक्सेना वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन सभी अधिकारियों को वर्तमान तैनाती वाले विभाग में ही तैनात किया गया है। इसके साथ ही नौ उप सचिवों को संयुक्त सचिव तथा आठ अनु सचिवों को उप सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। सचिवालय संघ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री के साथ ही प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद और प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन मनीष चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471405