search

नए साल को लेकर संभल में जीआरपी और आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान, लावारिस सामान की सूचना देने की अपील

Chikheang 2025-12-31 19:27:00 views 692
  



संवाद सहयोगी, चंदौसी (संभल)। नववर्ष पर सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने स्टेशन परिसर और ट्रेनों में यात्रियों को सुरक्षा संबंधित जानकारी दी। बुधवार सुबह जीआरपी प्रभारी अजीत प्रताप और आरपीएफ प्रभारी गोविंद कुमार ने यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से जागरूक किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कहा कि कोई लावारिश बैग, अटैची या अन्य कोई सामान ट्रेन या स्टेशन पर दिखाई दे तो जीआरपी या आरपीएफ को सूचित करें। उसमें कोई जानलेवा विस्फोटक हो सकता है। इस दौरान टीम ने यात्रियों के बैग आदि चेक किए और पूछताछ भी की। जीआरपी प्रभारी अजीत ने बताया कि नववर्ष को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इसी लिए चेकिंग अभियान चलाया गया है। उधर, ट्रेनों में यात्रियों से जानकारी करते हुए सामान की चेकिंग की।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161879