LHC0088 • Half hour(s) ago • views 377
Madhya Pradesh News: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोग डायरिया और डिहाइड्रेशन के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं। स्थानीय निवासियों का दावा है कि मौतों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। प्रशासन की शुरुआती जांच में पानी की पाइपलाइन में लीकेज और उसके ऊपर बने शौचालय को इस त्रासदी की मुख्य वजह माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता और मुफ्त इलाज का ऐलान किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इलाके के 2,703 घरों का सर्वे किया और लगभग 12,000 लोगों की जांच की। गंभीर हालत वाले 111 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
कैसे फैली बीमारी?
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/telangana-police-achieves-major-success-509-maoists-surrender-this-year-article-2325658.html]Telangana Maoists Surrender: तेलंगाना पुलिस की बड़ी कामयाबी, इस साल 509 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण अपडेटेड Dec 31, 2025 पर 11:09 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/ghaziabad-10-hindu-raksha-dal-members-arrested-for-distributing-swords-video-viral-article-2325565.html]गाजियाबाद में तलवारें \“बांटने\“ के आरोप में हिंदू रक्षा दल के 10 सदस्य गिरफ्तार, वीडियो वायरल अपडेटेड Dec 31, 2025 पर 10:42 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/in-faridabad-two-men-raped-a-woman-who-asked-for-a-lift-then-threw-her-out-of-a-moving-van-article-2325552.html]Faridabad Rape Case: फरीदाबाद में लिफ्ट मांगने वाली महिला के साथ दो युवकों ने किया बलात्कार, फिर उसे चलती वैन से बाहर फेंका अपडेटेड Dec 31, 2025 पर 10:52 AM
25 दिसंबर से ही इलाके के लोगों ने नगर निगम द्वारा सप्लाई किए जा रहे \“नर्मदा जल\“ के स्वाद और गंध में बदलाव की शिकायत की थी। पानी पीने के कुछ ही घंटों बाद लोगों को उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत होने लगी। मृतकों की पहचान नंदलाल पाल (80), सीमा प्रजापत (50) और उर्मिला यादव (70) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि पानी का स्वाद कड़वा था, जिससे शक है कि इसमें सीवर का पानी या अत्यधिक प्यूरीफाइड केमिकल मिल गए थे।
पाइपलाइन पर बना था टॉयलेट
नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव और मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने घटनास्थल का दौरा किया, जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई। भागीरथपुरा में मुख्य वाटर सप्लाई पाइपलाइन में लीकेज पाया गया। सबसे गंभीर बात यह है कि इस लीकेज वाले हिस्से के ठीक ऊपर एक टॉयलेट बना दिया गया था, जिससे गंदगी सीधे पीने के पानी में मिल रही थी। मेयर ने खुद सवाल उठाया कि इस इलाके में नई पाइपलाइन बिछाने का टेंडर महीनों पहले जारी हो चुका था, तो काम शुरू होने में देरी क्यों हुई? उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।
कांग्रेस ने की \“गैर इरादतन हत्या\“ का केस दर्ज करने की मांग
इस त्रासदी ने मध्य प्रदेश की राजनीति में उबाल ला दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मेयर और निगम आयुक्त पर \“गैर इरादतन हत्या\“ का केस दर्ज करने की मांग की। पटवारी ने कहा, \“यह केवल डायरिया नहीं है, ऐसा लगता है जैसे पानी में कोई जहरीला पदार्थ मिल गया हो। भाजपा की \“ट्रिपल इंजन\“ सरकार में शहर की हालत दयनीय हो गई है।\“ |
|