search

कोहरे का कहर: रांची एयरपोर्ट पर 3 उड़ानें रद, आधा दर्जन फ्लाइट्स 1-2 घंटे लेट

LHC0088 2025-12-31 06:57:11 views 947
  

कोहरे के कारण तीन उड़ानें रही रद। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में खराब मौसम का असर मंगलवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के उड़ान संचालन पर साफ दिखा। उत्तर भारत मे घने कोहरे के कारण तीन उड़ानें रद रही, वहीं आधा दर्जन से अधिक फ्लाइटें अपने तय समय से देरी से उड़ान भरी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुबह की उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा। सुबह 7:10 बजे कोलकाता जाने वाली फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से 9:10 बजे उड़ान भर सकी। इसी तरह 8:55 बजे बेंगलुरू जाने वाला विमान 11:00 बजे और 9:30 बजे हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 10:44 बजे रवाना हो पाई।
मुंबई जाने वाली आधे घंटे की देरी से उड़ान भरी

इसके अलावा सुबह 10:05 बजे बेंगलुरू के लिए निर्धारित उड़ान 10:52 बजे रवाना हुई, जबकि मुंबई जाने वाली फ्लाइट भी लगभग आधा घंटा देरी से चली।दोपहर के बाद भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी।
यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार

शाम के समय बेंगलुरू, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद जाने वाली कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से आधे घंटे से लेकर डेढ़ घंटे तक देरी से उड़ान भरी। लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159768