search

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, AI से बनाए अश्लील फोटो; प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने खाया जहर

Chikheang 2025-12-31 00:56:25 views 518
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी युवती के साथ कटघर निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपित एआइ के माध्यम से बनाए अश्लील फोटो को प्रसारित करने की धमकी देकर शोषण करने लगा। परेशान होकर युवती ने आठ दिसंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद आरोपित ने युवती और उसके स्वजन को धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर आरोपित जुबैर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी युवती का कटघर क्षेत्र के मुहल्ला पंडित नगला निवासी जुबैर का दूर का रिश्तेदार है।

आरोपित का युवती के घर आना जाना था। आरोपित युवती को अपनी बातों में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने शादी करने के लिए कहा तो युवक ने एआइ के माध्यम से बनाए अश्लील फोटो प्रसारित करने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं कई माह से फोटो प्रसारित करने की धमकी देकर आरोपित युवती का शोषण करता रहा।

अब युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसी बात से परेशान युवती ने आठ दिसंबर को घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। स्वजन ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।

अब आरोपित कुछ लोगों को भेजकर युवती और उसके स्वजन को धमका रहा है। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर आरोपित जुबैर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

  

यह भी पढ़ें- साइबर ठगों की खैर नहीं! मुरादाबाद को मिलने जा रहा है अपना स्पेशल साइबर थाना और 600 नए जवान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161484